बिरसा मुंडा के वंशजों को मुफ्त शिक्षा देगा आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन : भरत सिंह
जमशेदपुर 11 जून – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव श्री भरत सिंह जी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विगत दिनों समाचार पत्रों के माध्यम से हमें ज्ञात हुआ कि भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशजों को शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक परेशानी हो रही है! देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी के परिवार के साथ आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन सदैव खड़ा है! अगर इनके परिवार का कोई भी व्यक्ति शिक्षा ग्रहण करना चाहता है और उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत हो रही है तो वह आर.वी.एस.ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन से संपर्क कर सकते हैं! यही नहीं झारखंड को अलग पहचान दिलाने वाले शहीद भगवान बिरसा मुंडा, सिंधु, कान्हू के परिवार के लिए आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन सदैव खड़ा है!

