Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के साथ बैठक सम्पन्न
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के साथ बैठक सम्पन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के साथ बैठक सम्पन्न*

    ■ *डिजी साथ 2.0 कार्यक्रम में जामताड़ा जिला को पहले स्थान मिलने पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं पूरे टीम को बधाई दी*

    आज दिनांक 11 जून 2021 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के साथ बैठक की गई।

    डिजी साथ 2.0 कार्यक्रम में जामताड़ा जिला को पहले स्थान मिलने पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं पूरे टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे हीं लगातार मेहनत करनी होगी तब जाकर एक लंबे समय तक पहले स्थान को बरकार रख पाएंगे। उपायुक्त ने कहा की जिले के बच्चे जब पढ़ाई में ध्यान देते हैं तो बहुत खुशी महसूस होती है। जिले के बच्चे अब समुदायिक लाइब्रेरी में आकर पढ़ रहे हैं यह बहुत ही खुशी की बात है।

    उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के शिक्षक भी बच्चों को लाइब्रेरी जाने हेतु प्रेरित करेंगे तथा एक्टिव टीचर 1-1 लाइब्रेरी को गोद लेंगे जो टीचर पढाने में रुचि रखते हो।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन बच्चों को पढ़ने के लिए कल्चर डेवलपमेंट करने हेतु लगातार हर तरह के एक्टिविटी कर रही हैं ताकि बच्चों में पढ़ने हेतु कल्चर डिवेलप हो जाए। जिले के लाइब्रेरी में लगातार पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षक गण द्वारा लगातार बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। कल दिनांक 12 जून 2021 को पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षक गण द्वारा कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के बारे में बच्चों को बताया जाएगा ताकि बच्चे अपने घरों में जाकर अपने अभिभावक माता पिता को जागरूक करेंगे एवं समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करेंगे।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि कोरोना वैक्सीनेशन हेतु शिक्षक गण लोगों को मोबिलाइज करें ताकि जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में वैक्सीनेशन हेतु फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए वैक्सीन अधिक से अधिक संख्या में लोग ले।

    उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन अत्यंत आवश्यक है। जिले में अत्यधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन लगे, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रही है।

    कोरोना की रफ्तार को वैक्सीन के माध्यम से ही कम किया जा सकता है। अफवाहों पर विश्वास नहीं करें तथा निर्भीक होकर टीकाकरण कराएं। दूसरों को भी वैक्सीन के प्रति जागरूक करें। इसे युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों को अपनाना आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वैक्सीन जरूर लगवाए।

    मौके पर डीआरडीए निदेशक श्री जावेद अनवर इदरीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बृजमोहन कुमार, श्रीमती रानी झा सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा के वंशजों को मुफ्त शिक्षा देगा आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन : भरत सिंह
    Next Article अगर जिले में धारा 144 लागू है तो विधायक इरफान कैसे किया धरना प्रदर्शन, प्रशासन क्यों नहीं कर रही कार्रवाई: भाजपा जिला अध्यक्ष

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.