Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी भूतनाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ 06 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी भूतनाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ 06 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी भूतनाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ 06 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

    नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर ने कराया हैं मंदिर का निर्माण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सोनारी भूतनाथ मंदिर परिसर में नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्धारा नव निर्मित श्री श्री राणी सती दादी जी, लखदातार श्री श्याम प्रभु एवं सालासर श्री बालाजी महाराज मंदिर का 06 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सोनारी कपाली घाट में यजमान प्रीति-विजय मित्तल ने पुजा की और बनारस से आये विद्धान पंडित दीपक पुरोहित ने पुजा करायी। भव्य कलश यात्रा सोनारी भूतनाथ मंदिर पहुॅचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में लगभग 300 से अधिक भक्तगण शामिल थे, जिसमें 108 महिलाएं कलश और 101 पुरूष निशान लेकर चल रहे थे। पहले दिन संस्था के बीस सदस्यों ने सपत्नी पुजा करायी। पुजा बनारस से आये 8 विद्धान पंडितों द्धारा करवाया जा रहा हैं।

    दोपहर में 03.30 बजे से श्री श्री राणी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ हुआ, जिसमें 701 से अधिक महिलाएं राजस्थानी चुदड़ी पहने शामिल हुई। मंगल पाठ की पुजा और ज्योत प्रज्जवलित कृष्णा-राजकुमार संघी ने की। पंडित विपिन पांडेय ने पुजा करायी। श्री श्री राणी सती दादी जी का भव्य दरबार सजाया गया था। आमंत्रित कलाकार सूरत से सुरभि बिरूजका ने श्री गणेश वंदना से मगल पाठ का वाचन एवं भजनों का शुभारंभ किया। दादा मां की, मंगल पाठ के दौरान बीच-बीच में दादी मां का जन्म उत्सव, चुनडी उत्सव, गजरा उत्सव जैसे भजनों की रसधारा पर महिलाएं झूमने लगी। सुरभि बिरूजका ने मंगल पाठ का वाचन करते हुए झुंझुनू वाली दादी ए बुलावा थाणे आज… बड़े चाव सु दादी थारो झूलो एक घलायो जी…, रिमझिम रिमझिम मेघलो बरसे सावन की फुहार है…, दादी जी थारो खूब करा श्रृंगार… मेहंदी राचन लागी हाथा में दादी के नाम की…, आओ सभी सखी मिलकर दादी ने झूला झूलावा…, तेरा किसने किया श्रृंगार.. मेहंदी मांडना आया दादी कितनी सुन्दर कितनी भोली लगे…, सावन की बरसे बदरिया भींगे मां की चुनरिया…, श्रृंगार तेरा मैया कहो किसने सजाया है… आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।

    पहलेे दिन शनिवार के कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार संघी, राजकुमार चंदुका, कैलाश सरायवाल, ललित सरायवाला, विजय मित्तल, राजेश गर्ग, बिमल गुप्ता, संदीप मित्तल आदि का योगदान रहा। दूसरे दिन 2 नवम्बर रविवार को पूजन प्रातः 8 बजे तथा संध्या 6 बजे से भजनो का कार्यक्रम शहर के श्याम भक्तों द्वारा किया जायेगा।

    सोनारी भूतनाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ 06 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनास पंचायत में झामुमो का जनसंपर्क अभियान तेज
    Next Article “मोकामा में चली गोलियां, घायल हुआ लोकतंत्र”

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.