Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम केजरीवाल ने अन्ना की नाराजगी की वजह भाजपा को बताया, कहा- हजारे भोले आदमी हैं
    Breaking News Headlines

    सीएम केजरीवाल ने अन्ना की नाराजगी की वजह भाजपा को बताया, कहा- हजारे भोले आदमी हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ‘गुरु’ अन्ना हजारे को लेकर बड़ी बात कही है। दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर अन्ना के निशाने पर आ चुके केजरीवाल ने कहा है कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनसे थप्पड़ खाने को भी तैयार हैं। केजरीवाल ने अन्ना की नाराजगी की वजह भाजपा को बताते हुए कहा कि हजारे भोले आदमी हैं और उनका कान भरा जा रहा है। आप संयोजक ने कई बार दोहराया कि अन्ना अच्छे आदमी है और उनके प्रति मन में बहुत सम्मान है।

     

    सोमवार को एपीबी अस्मिता को दिए एक इंटरव्यू में आप संयोजक ने भगवान में अपना विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि 2010 तक इस देश के अंदर अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं जानता था। कौन था केजरीवाल। अचानक इतना बड़ा अन्ना आंदोलन हो गया। अचानक एक पार्टी बन गई। अचानक वह पार्टी सत्ता में आ गई। अचानक वह पार्टी दूसरे राज्य में भी सत्ता में आ गई। मैंने पिछले जन्म में कुछ बहुत पुण्य किए होंगे कि भगवान का इतना आशीर्वाद मिल रहा है। यह मेरे प्रयासों से नहीं हो रहा है, यह कुछ तो दैवीय शक्ति है जिसकी कृपा मुझ पर बनी है।

     

    अन्ना का नाम लिए जाने के बाद केजरीवाल से पूछा गया कि अब क्यों बुजुर्ग आंदोलनकारी उनसे व्यथित रहते हैं। केजरीवाल ने कहा, ”कई राजनीतिक दल… अन्ना जी की मैं बहुत इज्जत करता हूं। वह बहुत भोले आदमी हैं, बहुत अच्छे आदमी हैं। लेकिन ये पुरानी पार्टी जाकर मेरे खिलाफ उनके कान भरती रहती है। यह कांग्रेस के जमाने से चला आ रहा है जब अन्ना आंदोलन हुआ था। तब यह कांग्रेस किया करती थी अब भाजपा वाले करते हैं। उलटा सीधा बोलते हैं तो… नहीं तो अन्ना बहुत अच्छे आदमी हैं मैं उनकी इज्जत करता हूं। जो मर्जी बोलें मेरे खिलाफ, मुझे कभी गिला शिकवा नहीं होता। वह किसी दिन बुलाकर मुझे चार थप्पड़ भी मार देंगे। वह भी सर माथे पर।”

     

    गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी अन्ना हजारे की अगुआई में दिल्ली में हुए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की ही उपज है। आंदोलन के बाद केजरीवाल की अगुआई में राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया गया। हालांकि, अन्ना इसके लिए सहमत नहीं थे और वह कभी भी ‘आप’ से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से नहीं जुड़े।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के भाजपा नेता और पूर्व विधायक को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाई 2.9 साल की सजा
    Next Article राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिहार के लोक गायक बृज किशोर दुबे की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.