*छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन
*गणेश महाली ने कहा: दुर्गोत्सव सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, छोटा गम्हरिया के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो ने फीता काटकर किया। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर झामुमो नेता गणेश महाली ने कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फूलकांत झा, अमृत महतो, कोषाध्यक्ष बाबू मिश्रा, झामुमो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, मुखिया निरोला सरदार, खोखन महतो, रवि कर्मकार, रिंकू ठाकुर और सविता महतो सहित अन्य उ
पस्थित थे।

