नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम
*राजनगर के कोलाबड़िया में हादसा, 17 वर्षीय अमन कंदिर का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबड़िया गांव के पास नदी में डूबने से 17 वर्षीय अमन कंदिर की मौत हो गई। हादसे से परिवार में शोक का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने पर राजनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के पिता एमलेन कंदिर के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार के अनुसार, घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

