Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिहार के लोक गायक बृज किशोर दुबे की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
    Breaking News Headlines बिहार

    राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिहार के लोक गायक बृज किशोर दुबे की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिहार के दिग्गज लोक गायक 68 वर्षीय बृज किशोर दुबे की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है. उनका शव केसरी नगर स्थिति अजंता कॉलोनी में उनके दोस्त के फ्लैट के बाथरूम में मिला. पुलिस अभी इस मामले में हत्या या आत्महत्या के पहलू पर जांच कर रही है.

     

    बताया जा रहा है कि सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस की टीम डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई थी. लगभग दो घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. बता दें कि घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो कहीं कोई जख्म का निशान नहीं हैं. ऐसे में जांच की एक तरफ से तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और मौके से सुसाइड नोट भी मिला है.

     

    वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो शव बाथरूम में पानी भरे एक टब में मिला. उनका आधा नीचे का हिस्सा कुर्सी पर था और ऊपर का हिस्सा टब में पानी के अंदर और उनके दोनों पैर गमछे से तीन जगह बंधे हुए पाए गए हैं. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है. कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

     

    गौरतलब है कि बृज किशोर मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे. गायक बृज किशोर को लोग संगीत बिहार के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका था. बृज किशोर लोक गायक होने के साथ-साथ उम्दा किस्म के गीतकार भी थे. कई भोजपुरी फिल्मों के लिए वह गीत लिख चुके थे. भोजपुरी अकादमी से सहायक निदेशक के पद से रिटायर्ड बृज किशोर दुबे आकाशवाणी पटना से भी जुड़े थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम केजरीवाल ने अन्ना की नाराजगी की वजह भाजपा को बताया, कहा- हजारे भोले आदमी हैं
    Next Article संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय संस्थान वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में असफल रहे: पीएम मोदी

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.