टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन में धावकों ने दिखाया दम, 21, 10 और 5 किलोमीटर दौड़ में महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन में रविवार को धावकों का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग दूरी की दौड़ में धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच स्थानों पर जगह बनाई।
21 किलोमीटर दौड़
पुरुष वर्ग में सुनील कुमार ने 1 घंटा 4 मिनट 27 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। अनुपम महतो 1 घंटा 5 मिनट 21 सेकेंड के साथ दूसरे, प्रशांत चौधरी 1 घंटा 5 मिनट 44 सेकेंड के साथ तीसरे, बबलू टुडू 1 घंटा 9 मिनट 29 सेकेंड के साथ चौथे और धनंजय महतो पांचवें स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में पूजा वर्मा ने 1 घंटा 17 मिनट 55 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। फूलन पाल (अमेठी, यूपी) दूसरे, गुड़िया 1 घंटा 30 मिनट 38 सेकेंड के साथ तीसरे, बनई तिरिया चौथे और सावित्री भुइयां 1 घंटा 51 मिनट 58 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
10 किलोमीटर दौड़
पुरुष वर्ग में दीप पंडित (पश्चिम बंगाल) ने 30 मिनट 20 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। अर्जुन टुडू (जमशेदपुर) 30 मिनट 46 सेकेंड के साथ दूसरे, अजय कुमार (भदोही) 30 मिनट 59 सेकेंड के साथ तीसरे, राहुल 31 मिनट 32 सेकेंड के साथ चौथे और पवन सिंह (गिरिडीह) 36 मिनट 6 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में नंदिनी गुप्ता (लखनऊ) 35 मिनट 17 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रहीं। केएम ज्योति (मेरठ) 36 मिनट 20 सेकेंड के साथ दूसरे, पूजा सिंह (सिवान) 36 मिनट 23 सेकेंड के साथ तीसरे, नेहा पटेल (मुजफ्फरनगर, यूपी) 38 मिनट 11 सेकेंड के साथ चौथे और रूबी कुमारी (धनबाद) 39 मिनट 51 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

