Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर, बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत मटकी फोड़ प्रतियोगिता होंगे आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर, बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत मटकी फोड़ प्रतियोगिता होंगे आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर, बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत मटकी फोड़ प्रतियोगिता होंगे आयोजित

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गई है। जन्माष्टमी पर शहर के 100 बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण करेंगे, जबकि बिरसा मुंडा टाउन हॉल में 50 सदस्य सामूहिक नृत्य से समां बांधेंगे। वहीं, मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें पचास पुरुष व 50 महिलाएं अलग-अलग शामिल होंगी।

    तीनों प्रतियोगिता में से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सूर्य मंदिर कमेटी, सिदगोड़ा की ओर से नकद राशि व पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को सूर्य मंदिर सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने जन्माष्टमी की तैयारियों पर जानकारी देते हुए बताया कि सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 17 से 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान राज्य के

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यरूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को टाउन हॉल में शाम 5 बजे सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता और 18 अगस्त को बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता होगी। इन दोनों प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 19 अगस्त को शाम 5 बजे होगा, जिनमें चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके साथ ही, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलायें अलग-अलग भाग लेंगे जिसका आयोजन 19 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।

    मंदिर कमेटी के महासचिव गुंजन यादव ने बताया कि सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में नकद राशि क्रमशः 5 हजार, 3 हजार व 2 हजार रखी गयी है। सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार व तृतीय पुरुस्कार के रुप मे 5 हजार नकद राशि प्रदान किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त मटकी फोड़ प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार क्रमशः 3 हजार, 2 हजार व 1 हजार रखी गयी है।

    आयोजन को लेकर बनाये गए प्रभारी: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिनमें कार्यक्रम संयोजक कमलेश सिंह, सामूहिक नृत्य और बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव, पवन अग्रवाल व मान्तु बनर्जी एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव एवं राकेश सिंह बनाये गए हैं।

    प्रेस वार्ता के दौरान कोषाध्यक्ष मान्तु बनर्जी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, अखिलेश चौधरी, मंत्री शशिकांत सिंह एवं विश्वनाथ सरकार उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन बैठक संपन्न 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी बास्केटबॉल चैंपियनशिप करीब 22 टीम:भरत सिंह
    Next Article  76वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विभिन्न स्थानों पर किया झंडोत्तोलन, कहा – व्यक्तिगत आजादी और सामाजिक दायित्व के बीच संतुलन बनाकर बनें जिम्मेदार नागरिक

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.