पीडीएस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष को सीएम से सहायता की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
ग़म्हरिया। रांची के एक बड़े निजी हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति से गुजर रहे जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का उचित चिकित्सा एवं सहायता की मांग की गई है। संघ के प्रदेश सचिव सह सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष फुलकांत झा ने मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से प्रदेश अध्यक्ष की समुचित इलाज में सहयोग की अपील की है। झा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पिछले 20 दिनों से रांची के एक बड़े निजी अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज में काफी खर्च होने के कारण वर्तमान में उनकी आर्थिक स्थिति को मद्देनजर सहयोग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि राज्य भर के दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की गई है।

