Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें, अफवाहों पर ध्यान ना दें : सुधा गुप्ता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें, अफवाहों पर ध्यान ना दें : सुधा गुप्ता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें, अफवाहों पर ध्यान ना दें : सुधा गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चुनाव के एक दिन पहले मानगो की जनता के नाम संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमारे मानगो नगर निगम के भविष्य का निर्णय होने जा रहा है. यह चुनाव सिर्फ एक पद का चुनाव नहीं, बल्कि मानगो के सुरक्षित, स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध भविष्य का संकल्प है. श्रीमति गुप्ता ने कहा है कि वे पिछले कई दिनों से उनके बीच आशीर्वाद लेने आई. हर गली, हर मोहल्ले, हर समाज के लोगों ने जो स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं. सुधा गुप्ता ने कहा है कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने जनता से वादा किया है कि स्वच्छ और व्यवस्थित मानगो, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर दिलायेंगी, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था करायेंगी और पारदर्शी और जवाबदेह नगर निगम की स्थापना करेंगी. उन्होंने जनता से अपील की है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. अपने परिवार, पड़ोस और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. क्रमांक संख्या 11 के सामने “कारपेट” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर एक मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें. सुधा गुप्ता ने कहा है कि यह चुनाव नफरत या आरोपों का नहीं, विकास और विश्वास का है. एक वोट मानगो की दिशा और दशा बदल सकता है. उन्होंने यह भी आशंका जतायी है कि कुछ लोग अंतिम समय में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का भी षड़यंत्र करेंगे लेकिन इस तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देना हैं और सामाजिक भागीदारी का निर्वाहन करते हुए अपना मतदान करना हैं.

    अफवाहों पर ध्यान ना दें : सुधा गुप्ता जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करें मजबूत संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरहुल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया 
    Next Article पीडीएस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष को सीएम से सहायता की अपील

    Related Posts

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    July 18, 2026

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    July 17, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    July 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    एफसीआई गोदामों के पुनर्गठन के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, राशन उठाव बाधित

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.