Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीर कुंवर सिंह की जयंती पर अश्लीलता का तमाशा: गम्हरिया में बाई जी के नाच के जरिए शहीदों और महापुरुषों का अपमान
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    वीर कुंवर सिंह की जयंती पर अश्लीलता का तमाशा: गम्हरिया में बाई जी के नाच के जरिए शहीदों और महापुरुषों का अपमान

    Aman KumarBy Aman KumarApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीर कुंवर सिंह की जयंती पर अश्लीलता का तमाशा: गम्हरिया में बाई जी के नाच के जरिए शहीदों और महापुरुषों का अपमान
    राष्ट्रीय संवाद संवाददाता

    सरायकेला (झारखंड)
    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष सैलानियों के वियोग में पूरा देश शोकमग्न है। हर ओर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थनाएं हो रही हैं, कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं और लोगों की आंखें नम हैं। ऐसे संवेदनशील माहौल में झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया में समाज के कुछ तथाकथित ठेकेदारों ने ऐसा शर्मनाक कृत्य किया, जिससे केवल इंसानियत ही नहीं, बल्कि राज्य और देश की गरिमा भी तार-तार हो गई।

    बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती थी। देशभर में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। लेकिन गम्हरिया में इस ऐतिहासिक अवसर को अश्लीलता और बेहूदगी से भरे एक कार्यक्रम में तब्दील कर दिया गया। “चैता” के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में बाई जी का नाच और नौटंकी करवाई गई, जिसमें अश्लीलता की सारी सीमाएं पार कर दी गईं। देर रात तक चले इस फूहड़ आयोजन में न केवल पैसे लुटाए गए, बल्कि वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुष और पहलगाम के शहीदों का घोर अपमान भी हुआ।

    इस आयोजन के आयोजक तो दोषी हैं ही, लेकिन उन सभी लोगों को भी जवाबदेह ठहराना चाहिए जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए और फूहड़ता को बढ़ावा दिया। यह वही समाज है जो किसी मुसलमान युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन की प्रशंसा करने पर तुरंत हाय-तौबा मचाता है और पुलिस उसे जेल भेज देती है। लेकिन जब खुद समाज के ठेकेदार ऐसी घिनौनी हरकतें करते हैं, तो उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।

    गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही जमशेदपुर में क्षत्रिय समाज के एक वरिष्ठ नेता की हत्या कर दी गई थी। उनकी चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई थी कि उनके सम्मान के बजाय इस तरह का नाच-नौटंकी का आयोजन कर समाज को कलंकित कर दिया गया।

    इस घटना की हर ओर निंदा हो रही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे आयोजनों के आयोजकों और सहभागी दोषियों के लिए कोई सजा मुकर्रर नहीं होनी चाहिए? क्या कानून केवल आम नागरिकों पर ही लागू होता है, और समाज के ठेकेदार उससे ऊपर हैं?

    वीर कुंवर सिंह की जयंती पर अश्लीलता का तमाशा: गम्हरिया में बाई जी के नाच के जरिए शहीदों और महापुरुषों का अपमान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा: आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article जमशेदपुर: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.