Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा: आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर राजनीति सरायकेला-खरसावां

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा: आनन्द बिहारी दुबे

    Aman KumarBy Aman KumarApril 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा: आनन्द बिहारी दुबे
    राष्ट्रीय संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कियेे जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व विकास कार्य को तेज़ी से कराये जाने एवं आमजनों के असुविधा का निराकरणा करें परन्तु जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इसके विपरित कार्य कर रहे हैं। मानगो फ्लाईओवर का निर्माण न केवल मानगो की जनता बल्कि जमशेदपुर की बड़ी आबादी को यातायात सुव्यवस्थित करने में मददगार साबित होगी ऐसे में सरयू राय अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कर जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को और भी लचर करने की दिशा में कार्य कर रहें है। आम जनता को यह मालूम है कि मानगो र्फ्लाओवर निर्माण कार्य पूर्व विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा धरातल पर उतारा गया है। जिसका शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा किया गया था। ऐसे में जनहित एवं जनउपयोगी कार्य को बाधित किया जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण कुकृत्य है। सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का आरंभ से ही विरोध करते रहे हैं उन्होंने फ्लाईओवर कार्य को लेकर पहले तो जनता को दिग्भ्रमित करते हुए कहा था कि टाटा स्टील कभी उक्त कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं प्रदान करेगी, जब टाटा स्टील ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया तो उनके द्वारा मानगो फ्लाईओवर कार्य को रोकने के लिए एन॰जी॰टी॰ एवं पर्यावरण विभाग को पत्रचार कर कार्य को बाधित करने का प्रयास किया था। इसके बवजूद जब मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ हो गया तो अब वे मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोकने की षड़यंत्र रच रहे हैं। ऐसे अति महत्वपूर्ण एवं जन-उपयोगी विकास कार्य का विरोध करने वाले विधायक सरयू राय का जमशेदपुर की जनता पुरजोर विरोध करेगी।

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आन्नद बिहारी दुबे ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से यह मांग करते हुए कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले सरयू राय पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दायर किया जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य बाधित किये जाने की पुर्नावृति न हो अन्यथा अगर जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो जिला कांग्रेस कमिटी सड़क पर उतर कर मुंहतोड़ जवाब देगी। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण होकर रहेगा: आनन्द बिहारी दुबे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा सांसद के प्रयास से बरवाडीह, छिपादोहर, लातेहार व केचकी स्टेशनों पर फिर से रुकेगी एक्सप्रेस ट्रेनें
    Next Article वीर कुंवर सिंह की जयंती पर अश्लीलता का तमाशा: गम्हरिया में बाई जी के नाच के जरिए शहीदों और महापुरुषों का अपमान

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.