Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीता सोरेन का त्याग पत्र झारखण्ड के लिए टर्निंग पॉइंट
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    सीता सोरेन का त्याग पत्र झारखण्ड के लिए टर्निंग पॉइंट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024Updated:March 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीता सोरेन का त्याग पत्र झारखण्ड के लिए टर्निंग पॉइंट

     

     

    सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन के इस्तीफा और भाजपा में शामिल होते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा परेशान देखने लगा है मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होटवार जेल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की हालांकि सीता स्वयं की पार्टी छोड़ने की पृष्ठभूमि कल्पना सोरेन की राजनीति में एंट्री के साथ ही शुरू हो चुकी थी चुनाव से पूर्व दल बदलने की परंपरा पुरानी है राजनीति में यह सब कुछ चलते रहता है लेकिन सीता स्वयं का भाजपा में जाना झारखंड का टर्निंग पॉइंट हो सकता है

     

     

    पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने की पेशकश होते ही झामुमो में खलबली मच गई. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सुबह करीब 10 बजे सीधे होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचे और वहां न्यायिक हिरासत में चल रहे पूर्व सीएम सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की करीब 40 मिनट तक हेमंत सोरेन के साथ गुफ्तगू हुई. इससे पहले 11 मार्च को भी खेलगांव में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और मानकी मुंडा छात्रवृति योजना के शुभारंभ से ठीक पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होटवार जेल जाकर हेमंत सोरेन से मिले थे.

     

     

    माना जा रहा है कि सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने से लोकसभा चुनाव पर पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के बिंदु पर चर्चा हुई है. दरअसल, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राजनीति में सक्रिय हो गई हैं. वह जगह-जगह सभाएं कर रही हैं. पिछलों दिनों मुंबई में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी पार्टी की ओर से कल्पना सोरेन शामिल हुई थी. उनकी सक्रियता की वजह से झारखंड में इस बात की जोरशोर से चर्चा हो रही थी कि उनको सहानुभूति मिल सकती है. इससे गठबंधन को फायदा होगा.

     

     

    लेकिन इसी बीत सीता सोरेन के पार्टी बदलने के फैसले से एक नयी बहस छिड़ गयी है. दरअसल, पूर्व में भी सीता सोरेन कह चुकी हैं कि उनकी उपेक्षा हो रही है. 30 जनवरी को ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात पर आपत्ति जतायी थी कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अगर कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जाता है तो वह इस फैसले को स्वीकार नहीं करेंगी. चर्चा है कि ताजा राजनीतिक हालात में अब सीता सोरेन जब जनता के बीच पार्टी में हुई उपेक्षा की बात उठाएंगी तो कल्पना सोरेन को मिलने वाली सहानुभूति प्रभावित होगी. क्योंकि खासकर संथाल में गुरुजी के बाद सीता सोरेन के दिवंगत पति दुर्गा सोरेन का ही प्रभाव रहा है.

     

     

    वह गुरुजी के साथ पार्टी की हर गतिविधि में शामिल हुआ करते थे.सीता सोरेन भी कह चुकी हैं कि पार्टी के कई लोग उनके साथ हैं लेकिन मौजूदा हालात की वजह से खुलकर सामने नहीं आ पाते. जानकारों का कहना है कि सोरेन परिवार में दो फाड़ होने से भाजपा को फायदा होने की संभावना है. क्योंकि अबतक जो बातें भाजपा के नेता कहा करते थे, उसे अब सीता सोरेन कहेंगी.

    बाहरहाल सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गई है अब देखना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कितने कद्दावर नेता उनके साथ भाजपा में जाते हैं या फिर 2024 के बाद बीजेपी में सीता सोरेन अन्य नेताओं की तरह गुमनामी में चली जाती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का CAA नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से इंकार, 9 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
    Next Article मेरी पहली प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता का ऋण चुकाना:सरयू राय

    Related Posts

    एसएसपी को हटाने का मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय : सुनील गुप्ता

    July 1, 2026

    हिमांशु हत्याकांड: भाजपा ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसएसपी को हटाने का मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय : सुनील गुप्ता

    हिमांशु हत्याकांड: भाजपा ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान

    दिव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    देर से जागी व्यवस्था: जमशेदपुर कानून-व्यवस्था की बहाली और जनता का भरोसा

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.