Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का CAA नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से इंकार, 9 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
    Breaking News Headlines राजनीति

    सुप्रीम कोर्ट का CAA नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से इंकार, 9 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुप्रीम कोर्ट का CAA नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से इंकार, 9 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
    दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार को सीएए के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं के संबंध में सुनवाई की गई. जिसमें केंद्र सरकार को राहत देते हुए 3 सप्ताह में जवाब देने का समय दिया है. वहीं सीएए नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से फिलहाल इंकार कर दिया है. अब अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी.

     

     

     

    सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि 236 याचिकाओं में से कई याचिकाओं पर हमने नोटिस जारी किया है. हम बाकी याचिकाओं पर भी नोटिस जारी कर तारीख दे देते हैं. फिलहाल कोर्ट ने सीएए नोटिफिकेशन पर रोक वाली मांग की याचिका पर जवाब देने का समय मांगा है.

     

     

     

    3 सप्ताह में केंद्र सरकार देगी जवाब

    नागरिकता संशोधन अधिनियम मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है. इस पर याचिकाकर्ताओं की तरफ से इंदिरा जयसिंह ने इसे लागू करने पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि इस मामले को बडी बेंच के सामने भेजा जाए. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद केन्द्र सरकार को राहत दी है. सीएए नोटिफिकेशन पर फिलहाल रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 9 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई करेंगे और 3 हफ्ते के भीतर केन्द्र सरकार को जवाब देना होगा.

     

     

     

     

    कपिल सिब्बल ने कहा नोटिफिकेशन पर लगाएं रोक

    इस मामले में जब कोर्ट ने पूछा कि केन्द्र सरकार कब तक जवाब दाखिल करेगी. तो सॉलिसिटर जनरल ने चार सप्ताह में जवाब देने का समय मांगा. इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि नोटिफिकेशन 4 साल 3 महीने बाद जारी हुआ हैं. ऐसे में नागरिकता देना शुरू हुआ तो उसे वापस लेना संभव नहीं होगा. इस कारण नोटिफिकेशन पर रोक लगाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सिटिजनशिप दी गई है. अगर रोक नहीं लगाई गई तो इन याचिकाओं का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि चाहे किसी को नागरिकता मिले या ना मिले याचिकाकर्ताओं को इससे कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एंटी क्राइम वाहन जांच के दौरान करमाटांड़ पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री करने वाले को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
    Next Article सीता सोरेन का त्याग पत्र झारखण्ड के लिए टर्निंग पॉइंट

    Related Posts

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    July 1, 2026

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    July 1, 2026

    जैनामोड़ लूटकांड: व्यापारियों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद रहेगा बाजार

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    जैनामोड़ लूटकांड: व्यापारियों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद रहेगा बाजार

    अतिक्रमण करने वालों पर चला बुलडोजर

    11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया युवक, बोकारो में गंभीर रूप से घायल

    दो साल बेमिसाल: सांसद मनीष जायसवाल के विकास कार्यों की एनडीए नेताओं ने की सराहना

    शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में थमे हड्डी के ऑपरेशन सांसद मनीष जायसवाल की पहल से हुई शुरू, मरीजों को मिली राहत

    केरला पब्लिक स्कूल के बाहर बाहरी युवकों की अड्डेबाजी से बढ़ी चिंता, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

    खुले में मांस का प्रदर्शन बंद हो, झारखंड सरकार भी करे सख्त कार्रवाई: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

    5 जुलाई को जमशेदपुर में होगा ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम, राज दीदी देंगी सफलता और समृद्धि का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.