केरला पब्लिक स्कूल के बाहर बाहरी युवकों की अड्डेबाजी से बढ़ी चिंता, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल के बाहर छुट्टी के समय बाहरी युवकों की अड्डेबाजी को लेकर चिंता जताई गई है। शिकायत के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के दौरान बाहरी युवक बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर जमा हो जाते हैं और छात्रों के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा बदसलूकी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। प्रशासन से मांग की गई है कि स्कूल की छुट्टी के समय नियमित पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जाए, बाहरी युवकों पर सख्ती से कार्रवाई हो और स्कूल के बाहर होने वाली अड्डेबाजी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

