Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरी पहली प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता का ऋण चुकाना:सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मेरी पहली प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता का ऋण चुकाना:सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मेरी पहली प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता का ऋण चुकाना:सरयू राय

    विधायक सरयू राय ने जारी किया आधिकारिक बयान, कहा

    धनबाद या चतरा से मेरे लाकसभा चुनाव लड़ने की बात महज अटकल भर है।

    मेरी पहली प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जनता का ऋण चुकाना

    कहाः धनबाद/चतरा से मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकल से वैसे तत्व विभिन्न शक्लों में फिर से सिर उठा रहे हैं, जिनसे जनता को पूर्णतः मुक्ति दिलाना ही मेरा मकसद

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्पष्ट किया है कि धनबाद अथवा चतरा से उनके लोकसभा का चुनाव लड़ने की बातें महज राजनीतिक अटकल है। इस बारे में किसी भी राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय दल के किसी नेता से उन्होंने बात नहीं की है और न तो उन्होंने ही इस बारे में किसी से कभी भी कोई बात किया है।

     

     

    यहां जारी आधिकारिक प्रेस वक्तव्य में उन्होंने कहा है कि उनके पास रोज धनबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों फोन आ रहे हैं। इसी तरह चतरा से भी बड़ी संख्या में फोन आ रहे हैं कि वे वहाँ से लोकसभा चुनाव लड़ें। इसके कारण कई तरह की भ्रांतियां फैल गई हैं। अभी तक मुझे धनबाद अथवा चतरा से चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के किसी भी राष्ट्रीय स्तर के नेता ने संपर्क नहीं किया है। मैंने भी अपनी तरफ से भाजपा के किसी भी बड़े नेता से एक बार भी संपर्क नहीं किया है। कुछ दिनों से जनता दल यूनाइटेड से भी मेरे चुनाव लड़ने की बातें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में आ रही है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार जी मेरे व्यक्तिगत मित्र हैं, इसलिए वह धनबाद की सीट भाजपा से लेकर मुझे चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इस संबंध में एक बार भी नीतीश जी से मेरी कोई चर्चा नहीं हुई है और न तो उन्होंने इस बारे में मुझसे बात की है और न मैंने कभी उनसे इस बारे में बात किया है। फिर भी धनबाद या चतरा से मेरे चुनाव लड़ने की खबर राष्ट्रीय और प्रादेशिक मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।
    मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरी प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा का अगला चुनाव लड़ना है। इसलिए अब ऐसी अटकलबाजियों पर विराम लगना चाहिए।

     

     

     

    सरयू राय ने कहा कि जिन तत्वों से छुटकारा पाने के लिए जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने मुझे विधायक चुना, उन तत्वों के अवशेष विविध रंग रूप में फिर से सिर उठाने लगे हैं। ऐसे तत्वों से जमशेदपुर पूर्वी की जनता को पूर्णतः मुक्ति दिलाए बगैर क्षेत्र की जनता से किया गया मेरा वादा पूरा नहीं हो पाएगा। मैं नहीं चाहता कि 25 साल पहले जिस तरीके से जमशेदपुर पूर्वी में रंगदारी, दबंगई, भय और आतंक की स्थिति बनी हुई थी, वह फिर से उत्पन्न हो।

     

     

    उन्होंने कहा मैं इस बात को लेकर संतुष्ट हूं कि कोविड काल 2 साल के अवरोध के बाद भी शेष 2 वर्षों में विकास के जितने भी कार्य मैंने किए, उतने कार्य विगत 25 वर्षों में नहीं हुए थे। इस क्षेत्र की जनता का मुझ पर जो ऋण है मैं उसे चुकाने का प्रयास कर रहा हूं। विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए मेरी अनेकों योजनाएं स्वीकृत हैं, कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है कुछ पर शुरू होने वाला है और कई योजनाओं का खाका बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि जब भी धनबाद और चतरा से मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें आयीं हैं उन तत्वों का मनोबल बढ़ जाता है, जिन्हें जनता ने सबक सिखा दिया था। इसलिए मैंने यह जरूरी समझा कि एक आधिकारिक प्रेस वक्तव्य जारी कर यह साफ कर दूं कि मैं धनबाद अथवा चतरा से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा हूँ।

     

     

    श्री राय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में झारखंड विधानसभा का चुनाव सर्वोपरि है। जमशेदपुर पूर्वी की जनता जिस तरह से भय, आतंक, रंगदारी और दबंगई के खिलाफ मेरे लिए वोट किय है, उसी तरीके से पूरे झारखंड में ऐसे लोगों को चुनाव में विजय दिलाना है जो भ्रष्टाचार और आपसी सामाजिक वैमनस्यता की स्थिति खत्म कर सामाजिक समरसता और विकास को गति दिलाना है।

    मैं धनबाद और चतरा के अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्रेम और स्नेह का आभारी हूं पर मैं उन्हें भी यह बताना चाहता हूं कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र है जहात्र के लोगों का ऋण चुकाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीता सोरेन का त्याग पत्र झारखण्ड के लिए टर्निंग पॉइंट
    Next Article आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.