Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैंबर ने किया ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सिंहभूम चैंबर ने किया ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैंबर ने किया ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में एक दिवसीय ट्रेड लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर नए ट्रेड लाइसेंस बनवाए तथा पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया।

    शिविर में कुल 10 नए ट्रेड लाइसेंस बनाए गए तथा 13 ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया। इस दौरान लगभग 55 हजार रुपये की राजस्व राशि एकत्रित हुई।

    चैंबर पदाधिकारियों ने बताया कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेड लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि व्यापारिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिले और व्यापारी सरकारी नियमों के अनुरूप अपना व्यवसाय संचालित करते हुए देश एवं समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

    शिविर का उद्घाटन जेनएसी के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सभी आवश्यक लाइसेंस एवं दस्तावेज समय पर बनवाने चाहिए, जिससे नगर प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। उन्होंने सिंहभूम चैंबर द्वारा व्यापारियों की सुविधा हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर व्यापारिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केड़िया ने कहा कि चैंबर सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। व्यापारियों को जागरूक एवं संगठित कर उन्हें विधिसम्मत व्यापार के लिए प्रेरित करना चैंबर का प्रमुख उद्देश्य है।

    उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि व्यापारिक पारदर्शिता आज समय की आवश्यकता है। सभी व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाकर नियमों के तहत व्यवसाय करना चाहिए, जिससे शहर के व्यवस्थित विकास के साथ-साथ व्यापारियों की विश्वसनीयता भी बढ़े।

    महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैंबर भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी लाभान्वित हो सकें। वहीं सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भारत मकानी ने शिविर में आए व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष मानव केड़िया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल, सचिव भारत मकानी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, समीर मकानी, प्रतीक अग्रवाल, उमेश खिरवाल, अजय अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

    सिंहभूम चैंबर ने किया ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी के बयान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति
    Next Article असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.