Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला पॉस्को कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 लोगो को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    सरायकेला पॉस्को कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 लोगो को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला पॉस्को कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 लोगो को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पॉस्को कोर्ट के स्पेशल जज अमित शेखर ने सभी आरोपियों को धारा 323, 341, 342, 354, 354(a), 354(b), 376(d), 395, 504, 506, 34 आईपीसी और पोस्को सेक्शन 6 व 10 के तहत दोषी पाते हुए यह निर्णय सुनाया है. बता दें कि 28 अगस्त 2019 को जमशेदपुर के साकची स्थित लालजी होटल से अपने मित्र अर्शदीप के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से रात्रि 8:00 बजे निकली नाबालिक के साथ सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के मरीन ड्राइव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी. दुष्कर्मियों ने नाबालिक के मित्र अर्शदीप को मारपीट कर भगा दिया था, और उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में चांडिल थाने में पोस्को एक्ट 52/ 19 के तहत 106/ 19 दर्ज किया गया था. मामले के अनुसंधान एवं दस्तावेजों व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रमेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू, वृंदावन कुम्हार उर्फ साधु, वीरेंद्र महाली उर्फ फांची, परशुराम महाली, रमेश कुमार, महादेव कुम्हरा, राजेश कुमार सिंह, सुखेंन सिंह सरदार, महेश्वर सिंह सरदार, बद्रीनाथ सिंह सरदार, सन्यासी दास और गुरुधर महाली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इनमें से महेश्वर सिंह सरदार जमानत पर था, जिसे पिछली तारीख में जुर्म साबित होने के बाद हिरासत में ले लिया गया था. मामले में पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक पोस्को अशोक कुमार राय ने बताया कि सुनवाई के दौरान 31 गवाहों ने अपनी गवाही दी. इसमें पीड़िता के पक्ष से लोक अभियोजक ने 29 डॉक्यूमेंट एवं 16 साक्ष्य प्रस्तुत किए थे, जबकि आरोपियों की ओर से कोई पैरवी नहीं की गई. श्री राय ने बताया कि धारा 376 D एवं पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत सभी आरोपियों को अंतिम सांस तक यानी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. साथ ही 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. अर्थदंड अदा नहीं करने की सूरत में 2 साल अतिरिक्त साधारण कारावास एवं धारा 395 के तहत सभी को 10 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही दस हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है. जुर्माना अदा नहीं करने की सूरत में 1 वर्ष अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है. उन्होंने बताया कि दोनों सजाएं साथ- साथ चलेगी. जुर्माने की राशि पीड़िता को दिया जाएगा.

    अशोक कुमार राय (लोक अभियोजक पीड़ित पक्ष)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर भाजयुमो द्वारा विकास तीर्थ यात्रा के नाम से विशाल रैली का आयोजन
    Next Article मनप्रीत पाल सिंह ढिल्लो हत्याकांड मामले में चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    November 21, 2026

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.