Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर भाजयुमो द्वारा विकास तीर्थ यात्रा के नाम से विशाल रैली का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर महानगर भाजयुमो द्वारा विकास तीर्थ यात्रा के नाम से विशाल रैली का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022Updated:June 10, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची में हिंसा पूर्व नियोजित प्रतीत हो रहा है:रघुवर दास

    मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ यात्रा, हजारों की संख्या में शामिल युवाओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को किया प्रदर्शित

    ■ यात्रा में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण से युक्त राष्ट्र सेवा में समर्पित 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से विकास तीर्थ यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार के उपलब्धियों को आमजनों के बीच प्रदर्शित किया गया। शुक्रवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित विकास तीर्थ यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में खुली जीप पर पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेतागण सवार थे। उनके पीछे हजारों की संख्या में बाइक पर सवार युवा कार्यकर्ता गगनभेदी नारों के संग मोदी सरकार के प्रति अपना समर्थन प्रकट कर रहे थे। कदमा गणेश पूजा मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलकर विकास तीर्थ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार जताया।

    इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के आठ साल जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं। इन आठ वर्षों में मोदी सरकार का सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि इस आठ सालों में सरकार ने जन उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं को लागू किया है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को परिलक्षित करते हुए मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सबसे बड़ा परिवर्तन लाया। कोविड महामारी के दौरान जब देश में इसके उपचार और जांच तक की सुविधा नहीं थी तब केंद्र की मोदी सरकार के मार्गदर्शन में भारत ने कोरोना की वैक्सीन बनाई और भारतवासियों को सुरक्षित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विकास और सुशासन की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। कहा कि 2014 से जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। तबसे मोदी सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य करते हुए विकास की किरण गांव, गरीब परिवार, महिलाओं, मजदूरों तथा किसानों के घर तक पहुंचाते हुए अंत्योदय का सपना साकार किया है।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई घर ऐसा हो जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की कोई योजना का लाभ ना पहुंचा हो। आज हर घर मे मोदी सरकार की किसी ना किसी योजना का लाभार्थी रहता है।

    प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। हमारी सेनाएं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और गलवान मुद्दे पर कार्रवाई के माध्यम से पाकिस्तान और चीन को माकूल जवाब दे रही है।

    प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की लहर देश भर में दौड़ रही है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया गया है। एक दौर था जब देश बुनियादी हालातों से लड़ता था, लेकिन मोदी सरकार के शासन में वर्ष 2014 से आज तक सभी वर्गों के उत्थान के लिए सुशासन की विकास यात्रा निरंतर चल रही है, जिससे देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।

     

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी मोदी सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण बताया।

    इन स्थानों से निकली यात्रा:
    कदमा गणेश पूजा मैदान, धतकीडीह, जुस्को गोलचक्कर, बाग ए जमशेद, साकची गोलचक्कर, रामलीला मैदान, बाराद्वारी मुख्य मार्ग, भालूबासा बाजार, एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के रास्ते होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान।

    इस दौरान दिनेश शर्मा, काली शर्मा, उमेश पांडेय, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सन्नी संघी, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, गणेश सरदार, सुमीत कुमार, सौरव कुमार, उपेंद्र गिरी, मोंटी अग्रवाल, सुशील शर्मा, अभिषेक डे, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, जोगिंदर सिंह, विशु सिंह, ओमी सिंह, राज मिश्रा, नीरज राष्ट्रवादी, विशु सिंह एवं मंडल अध्यक्ष उमेश शाव, मनीष पांडे, अनुराग मिश्रा, नवजोत सिंह, कंचन दत्ता, सतेंद्र रजक, राम महानंद, द्विपल विश्वास, सुशील पांडे, राहुल कुमार, इंदरजीत सिंह, विकास सिंह, अंशुल कुमार , दिवाकर सिंह, लखीपदो दास, सचिन बारीक, मगणेश चंद्र भगत, जादोपति गोप, अशोक सिंह, संजय गोराई, मानेश्वर गौड़, सनातन दास, निरंजन रजक, अजीत कुमार महतो, संभल किशोर,राहुल तिवारी, मुकेश सिंह, विकाश सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, धरण सिंह, सोनू श्रीवास्तव, धनराज गुप्ता, राम सिंह, मनोज ओझा, अरविंद सिंह चौहान, सतीश शर्मा समेत अन्य युवा कार्यकर्ता शामिल थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैरात की जमीन पर बसे बजारों में अप्रत्याशित किराया बढ़ाने का भाजपा ने किया विरोध
    Next Article सरायकेला पॉस्को कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 लोगो को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.