Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैरात की जमीन पर बसे बजारों में अप्रत्याशित किराया बढ़ाने का भाजपा ने किया विरोध
    Breaking News कारोबार झारखंड राजनीति

    सैरात की जमीन पर बसे बजारों में अप्रत्याशित किराया बढ़ाने का भाजपा ने किया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सैरात की जमीन पर बसे बजारों में अप्रत्याशित किराया बढ़ाने का भाजपा ने किया विरोध, कहा- राजस्व बढ़ाने के नाम पर सरकार ले रही मनमाना निर्णय, किराया कम हो अन्यथा सड़क पर उतरेगी भाजपा।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में सैरात की जमीन पर बने साकची, बिष्टुपुर समेत 10 बाजारों को टाटा स्टील से लेने के बाद जमशेदपुर अक्षेस द्वारा साकची के दुकानों का बिल भेजा गया। जिस दुकान का किराया महज 25 से 100 रुपए था, वहीं मई में उसका किराया 700 गुणा बढ़कर 16 हजार से अधिक कर दिया गया है। सरकार के इस कदम का जहां व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। तो वहीं, इस तानाशाही फैसले पर भाजपा ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे अव्यवहारिक और सरकार की मनमानी बताया। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार पर मनमानी तरीके से सैरात बाजार के किराए में वृद्धि करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में हुए सम्पूर्ण तालाबंदी से आर्थिक मुसीबत झेल रहे दुकानदारों के लिए सरकार का यह कदम जले पर नमक रगड़ने जैसा है। गुंजन यादव ने कहा कि राजस्व वृद्धि के नाम पर सरकार व्यापारी वर्ग पर अनावश्यक बोझ डाल रही है। कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील नहीं है, सरकार की इस मनमानी फैसले का भाजपा हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए वापस लेने और राहत देने की माँग की है। उन्होंने निर्णय नहीं लेने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएसपीडीएल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न
    Next Article जमशेदपुर महानगर भाजयुमो द्वारा विकास तीर्थ यात्रा के नाम से विशाल रैली का आयोजन

    Related Posts

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    May 19, 2026

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    May 19, 2026

    यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    बहरागोड़ा में प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    टाटा-कांड्रा सर्विस रोड पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    100 डेज टीबी अभियान: जामताड़ा के सभी प्रखंडों में चल रहा विशेष कैंप

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

    कुईडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.