Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय शिक्षा समस्तीपुर

    स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के तहत नगर परिषद बरौनी की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय बारो दक्षिणी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चित्रों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। नवम वर्ग की प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी ने प्रथम, कुलसुम परवीन ने द्वितीय तथा मो. सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दशम वर्ग में जुबैरिया गनी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और साजदा गनी तृतीय स्थान पर रहीं।
    प्रतियोगिता के आयोजक लोक स्वच्छता पदाधिकारी शुभम के निर्देश पर सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नगर परिषद कर्मी सुमित कुमार की उपस्थिति में आयोजित समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रभात कुमार प्रभाकर ने कहा -स्वच्छता केवल हमारे आसपास की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, आदत और जीवनशैली का भी हिस्सा होनी चाहिए। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की मांग है। आज के विद्यार्थी ही कल के जागरूक नागरिक हैं। यदि वे स्वयं स्वच्छता को अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें, तो समाज में व्यापक बदलाव संभव है।
    नगर परिषद कर्मी सुमित कुमार ने कहा-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे जनआंदोलन का रूप देना है विद्यालयों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा निखरती है और उनमें स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।
    कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मो.अनवर हुसैन, शिक्षिका पूनम आदि उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहरबेड़ा में जमीन पर हक की लड़ाई, दुकानों को लेकर टकराव
    Next Article टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    Related Posts

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    October 1, 2026

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    October 1, 2026

    टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    शहरबेड़ा में जमीन पर हक की लड़ाई, दुकानों को लेकर टकराव

    बराखुर्षी से छोलागोड़ा तक जंगल पर आरी का कहर, वन विभाग की चुप्पी पर सवाल

    734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार

    डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.