Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संजीव सिन्हा बने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संजीव सिन्हा बने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संजीव सिन्हा बने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में की गई। जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने इसकी घोषणा की। इसी अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई।

    घोषणा के बाद जिला कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों ने फूल-माला, अंगवस्त्र भेंट कर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, नारेबाजी और लड्डू वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

    संजीव सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि दायित्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया।

    गौरतलब है कि संजीव सिन्हा वर्ष 1994 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और मंडल स्तर से लेकर जिला उपाध्यक्ष तक विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत संजीव सिन्हा बने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई
    Next Article राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने की प्रेस वार्ता, संगठन मजबूती और नगर निकाय चुनाव पर दिया जोर

    Related Posts

    पार्षद धनंजय गुप्ता के प्रयास से दिव्यांग को मिला व्हील चेयर

    September 23, 2026

    गम्हरिया में सड़क के किनारे कचड़ों का अंबार

    September 23, 2026

    कुकड़ू हाटतोला में गूंजा ‘कुदन कुमार नाइट’, मीना बाजार रहा आकर्षण का केंद्र

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्षद धनंजय गुप्ता के प्रयास से दिव्यांग को मिला व्हील चेयर

    गम्हरिया में सड़क के किनारे कचड़ों का अंबार

    कुकड़ू हाटतोला में गूंजा ‘कुदन कुमार नाइट’, मीना बाजार रहा आकर्षण का केंद्र

    लोडेड देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    पावरू पहाड़ के पास सड़क पर रखे ड्रम बने परेशानी

    जमशेदपुर में सुरक्षा गार्डों के शोषण की शिकायत, जांच की मांग

    वर्षों के संघर्ष को मिली ऐतिहासिक मंजिल, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय

    झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बीमार आंदोलनकारी नेताओं से की मुलाकात

    संघ शताब्दी वर्ष में शाखा विस्तार का अभियान, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्ययोजना

    26-27 सितंबर को होगा दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.