Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने की प्रेस वार्ता, संगठन मजबूती और नगर निकाय चुनाव पर दिया जोर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने की प्रेस वार्ता, संगठन मजबूती और नगर निकाय चुनाव पर दिया जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने की प्रेस वार्ता, संगठन मजबूती और नगर निकाय चुनाव पर दिया जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने जमशेदपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की आगामी रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने जिले में कार्यरत नॉन निर्वाचित पदाधिकारियों की भूमिका, जिम्मेदारियों और दायित्वों को स्पष्ट किया।

    रमेश राय ने पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने से ही संभव है।

    प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    रमेश राय ने कहा कि राजद आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और एकजुट प्रयासों से पार्टी को नई ऊर्जा दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को सशक्त बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

    राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय ने की प्रेस वार्ता संगठन मजबूती और नगर निकाय चुनाव पर दिया जोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजीव सिन्हा बने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दी बधाई

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.