सोन मंडप में ऐतिहासिक महा रक्तदान शिविर, 1203 लोगों ने किया रक्तदान
स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों को समर्पित शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, मातृशक्ति की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के सम्मान में सामाजिक संस्था ‘कोशिश एक मुस्कान’ द्वारा समाजसेवी शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में रविवार को स्थानीय सोन मंडप में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1203 लोगों ने रक्तदान किया, जिसे आयोजकों ने शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिव शंकर सिंह ने उपस्थित अतिथियों, रक्तदाताओं और लोगों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रख्यात हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भईया जी महाराज ने कहा कि कुछ लोग एक-एक इंच जमीन के लिए लोगों का रक्त लेने को तैयार हैं, वहीं शिव शंकर सिंह महा रक्तदान के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना की। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने भी ‘कोशिश एक मुस्कान’ के प्रयास की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, प्रभात खबर के संपादक राजीव तिवारी, दैनिक जागरण के संपादक कुमार भावानंद, हिंदुस्तान अखबार के संपादक गणेश कुमार मेहता, क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री संजीत कुमार राय, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा झारखंड गौसेवा आयोजक के राजू गिरी, ब्राह्मण महासभा के कमल किशोर, रिटायर्ड आईएएस मनोज सिंह, मजदूर नेता राजेश्वर पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, ह्यूमन राइट्स के गुलजार सिंह, डॉ. रामनरेश राय, भाजपा के बबुआ सिंह, संजीव सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि प्रसाद, महामंत्री तुलसी भवन के महासचिव प्रसेनजीत तिवारी, हिंदू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, संयोजक त्रिदेव सिंह, सहसंयोजक कंचन दत्ता, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलवीर मंडल, जम्मू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री देवी सिंह, खादी बोर्ड के मनोज सिंह, रणवीर मंडल, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. कुमार, मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय और जुगुन पांडेय उपस्थित थे।
इन संस्थाओं ने किया सहयोग
महा रक्तदान शिविर के आयोजन में कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ताओं, क्रीड़ा भारती, ग्रीन कैप्स, एग्रिको एफसी, जन कल्याण समिति, बागुहातू, श्यामा काली मंदिर बिरसानगर, बागुनहातू मॉर्निंग वॉकर ग्रुप, नेपाली सेवा समिति, कालिंदी समाज, हो समाज, सिख समाज, तुरी समाज, वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद और बस्ती विकास समिति लक्ष्मीनगर के सदस्यों ने व्यवस्थात्मक सहयोग किया।

