Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय प्रोविनेन्स- का उद्घाटन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय शिक्षा

    आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय प्रोविनेन्स- का उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2019Updated:March 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय प्रोविनेन्स-2.0 पहले दिन उद्घाटन सत्र के साथ आरंभ हुआ. इस सत्र में कल्चरल फेस्ट के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. जबकि टेक फेस्ट के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के जेनरल मैनेजर मानस कुमार मिश्र थे. जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के प्लांट हेड सुधीर चंदेल गेस्ट ऑफ ऑनर थे.
    डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी ने कहा युवाओं पर ही हमारा भविष्य निर्भर करता है. अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने के लिए हमें अपने अतीत के प्रति सजग रहते हुए उससे हमें सीख लेनी चाहिए. हमें अपने अतीत के ज्ञान को अक्षुण्ण बनाये रखना चाहिए. मानस कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान में टेक्नोलॉजी प्रतिदिन बदल रही है. नये-नये अन्वेषण के कारण तीव्र गति से टेक्नोलॉजी का विकास हो रहा है. उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि ईमानदारी से अध्ययन कर ज्ञान का सदुपयोग करें. गेस्ट ऑफ ऑनर सुधीर चंदेल ने कहा कि कॉलेज के छात्रों से हम लोगों को काफी उम्मीदें हैं. संस्थान के सचिव भरत सिंह ने कहा कि पूरी संजीदगी से कॉलेज प्रबंधन कॉलेज के बहुमुखी विकास के लिए काम कर रहा है. यहां के छात्र-छात्राएं भी अध्ययन-अध्यापन के प्रति गंभीर हैं. इससे पूर्व आरंभ में प्राचार्य डॉ आरएन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रोविनेन्स-2.0 के प्रायोजन एवं इसमें होने वाले इवेंट्स की विस्तृत जानकारी दी. संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, शासी निकाय सदस्य शक्ति सिंह एवं डीन अकादमिक डॉ राजेश तिवारी मंच पर उपस्थित थे.
    उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड गायक केशव कुमार के संगीत प्रस्तुति 17 मार्च की शाम को होगी. जबकि 18 मार्च की शाम बॉलीवुड गायक एस किंग की संगीत प्रस्तुति होगी. उद्घाटन सत्र में सभी विभागाधयक्ष, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्रगण उपस्थित थे. मंच संचालन डॉ सुधीर झा ने किया. प्रोविनेन्स-2.0 के प्रभारी प्रो हरीश कुमार ने बताया कि पूरे देश से लगभग दो हजार प्रतिभागी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. कार्यक्रम का मुख्य आकार्षण बॉट शॉकर (मशीनों का फुटबॉल मैच), ब्रीज मेकिंग, स्क्रैप यार्ड, कोर्ट फ्यूजन, अंताक्षरी, फैशन शो, डांस आदि है. कार्यक्रम के आयोजन में प्रो सुशांत मोहंती, डॉ कल्पना महतो, ठाकुर प्रणव गौतम, प्रो जीवन कुमार, प्रो अभिलाष घोष, राजीव रंजन दास, शिबाजी बोस एवं मोहित प्रसाद सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में आनंद मार्ग का दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन संपन्न
    Next Article अब नक्सली भी करने लगे मोदी मोदी

    Related Posts

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    May 31, 2026

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.