Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रन फॉर सद्भावना 2 अक्टूबर को, एकता और सद्भावना का संदेश देने सड़क पर उतरेंगे शहरवासी
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    रन फॉर सद्भावना 2 अक्टूबर को, एकता और सद्भावना का संदेश देने सड़क पर उतरेंगे शहरवासी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024Updated:September 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रन फॉर सद्भावना 2 अक्टूबर को, एकता और सद्भावना का संदेश देने सड़क पर उतरेंगे शहरवासी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुरः गांधी जयंती के मौके पर आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे दौड़ के सबसे बड़े आयोजन रन फॉर सद्भावना की तैयारी अंतिम चरण में है। लगातार रजिस्ट्रेशन चल रहा है। बता दें कि यह विगत 14 वर्षों से दौड़ का सबसे बड़ा आयोजन है। रन फॉर सद्भावना के लिए जमशेदपुर एक बार फिर से तैयार है। इसके लिए अबतक 10 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। दौड़ को लेकर युवा, महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों का उत्साह चरम पर है। रन फॉर सद्भावना केवल एक दौड़ का ही नहीं बल्कि सहभागी इसमें पैदल चलकर हिस्सा ले सकते हैं।

    सुबह 6.30 बजे साकची गोलचक्कर से होगी शुरुआत
    इस वर्ष यह दौड़ 2 अक्टूबर की सुबह 6.30 बजे साकची गोलचक्कर से शुरू होगी, जो जुबली पार्क होते हुए दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) के पास पहुंचकर समाप्त होगी। आयोजकों ने बताया कि दौड़ में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सद्भावना टी शर्ट दी जाएगी। आयोजन के चेयरपर्सन विकास सिंह ने बताया कि दौड़ में करीब 15 हजार प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है। पूर्व में भी दौड़ में 12 से 15 हजार प्रतिभागी शामिल होते रहे हैं।

    एकता और सद्भावना का दिया जा रहा संदेश
    इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एकता और सद्भावना का संदेश देना है। आयोजन में रेड क्रॉस की भी अहम भूमिका है। रेड क्रॉस रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करते हुए हर धर्म के लोगों को जोड़ रहा है। उसी तरह रन फॉर सद्भावना भी हर क्षेत्र के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

    आयोजन समिति में ये हैं शामिल
    आयोजन के चीफ पैट्रन रेड क्रॉस के सचिव विजय सिंह, आयोजन समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह, महासचिव उदित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर कुंदन कुमार चंद्रा हैं। इसके अलावा सदन हुसैन को मानगो, विकास शर्मा को टेल्को, अधिराज तिवारी को बर्मामाइंस, सुजय कुमार को आदित्यपुर, युधिष्ठीर को बिरसानगर, संदीप शर्मा को निलडीह, मंतोष ठाकुर को घोड़ाबांधा और ऋषभ सिंह को गोलमुरी का एरिया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।

    इन संस्थाओं का मिल रहा सहयोग
    आयोजन में रेड क्रॉस, केके एजुकेशन एंड फाउंडेशन ट्रस्ट, सुग्गा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रन फॉर सद्भावना को ऑल इंडिया होपलाइन स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट, कोशिश एक मुस्कान लाने की जैसी कई संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है।

    मानसिक स्वास्थ्य का दिया जाएगा संदेश
    इस दौरान यंग इंडियंस की टीम लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करेगी। इस पहल के तहत, वे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ताकि समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस दौरान यंग इंडियंस के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

    इस रूट से निकलेगी सद्भावना दौड़
    सद्भावना रन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे साकची गोलचक्कर से होगी। यहां से प्रतिभागी स्ट्रेट माइल रोड होते हुए, लोयोला फ्लैट से बाएं, रेड क्रॉस भवन रोड से जुबिली पार्क के अंदर से गुजरकर सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल से बाएं मुड़कर, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होते हुए मोदी पार्क के पास पहुंचेंगे। समापन समारोह का आयोजन मोदी पार्क के पास होगा।

    एकता और सद्भावना का संदेश देने सड़क पर उतरेंगे शहरवासी रन फॉर सद्भावना 2 अक्टूबर को
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभटकाना, लटकाना, अटकाना, मटियाना और भूलजाना यही है सरयू राय का चरित्र : डा. अजय कुमार
    Next Article उलीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अभिनंदन प्रसाद हुए निलंबित , भाजपा नेता विकास सिंह के शिकायत पर हुई कार्रवाई 

    Related Posts

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.