Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भटकाना, लटकाना, अटकाना, मटियाना और भूलजाना यही है सरयू राय का चरित्र : डा. अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भटकाना, लटकाना, अटकाना, मटियाना और भूलजाना यही है सरयू राय का चरित्र : डा. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भटकाना, लटकाना, अटकाना, मटियाना और भूलजाना यही है सरयू राय का चरित्र : डा. अजय कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पांच वर्षों में विधायक सरयू राय ने भटकाना, लटकाना, अटकाना, मटियाना और भूलजाना ये पांच बेहतरीन कार्य किए. यही उनका चरित्र भी है. सरयू राय ने पांच वर्षों में केवल जनता को ठगा है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं.
    पांच वर्षों में मोहरदा जलापूर्ति योजना की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ आज भी लोगों को दूषित एवं बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है.

    पांच वर्षों में जेम्को चौक से साउथ गेट तक जाने वाली सड़क की सूरत-ए-हाल नहीं बदल पाए सरयू राय. भारी वाहनों के चलने से सड़क जर्जर हो गयी है.
    25 वर्षों तक बीजेपी व पूर्व मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर पूर्वी के लोगों को मालिकाना के नाम पर ठगा और अब पांच वर्ष सरयू राय ने भी मालिकाना के नाम पर अटकाये रखा.

     

    पांच वर्ष (2014 से 2019) तक मंत्री रहे औऱ फिर 2019 से विधायक इतने दिनों में सरयू राय चमत्कार कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. बस मटियाते रहे.
    कल्याणनगर, इंद्रानगर जैसी बस्तियों में लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं. यह मैं नहीं मीडिया में छपी खबरें इसके प्रमाण हैं.
    डा.अजय कुमार ने कहा कि विधायक सरयू राय गायब होने की कला में माहिर है. जब लालबाबा फाउंड्री स्थित गोदाम को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की टीम दल बल के साथ पहुंची तब विधायक मौके से गायब रहे. इससे साबित होता है कि कौन कॉर्पोरेट घराने की दलाली करता है. जनता सब हिसाब चुकता करेगी.

    अटकाना भटकाना मटियाना और भूलजाना यही है सरयू राय का चरित्र : डा. अजय कुमार लटकाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित प्रखंड अंतर्गत पूर्वांचल में तीन अत्यंत जर्जर सड़क का मजबूतीकरण /निर्माण का शिलान्यास रवींद्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा किया गया
    Next Article रन फॉर सद्भावना 2 अक्टूबर को, एकता और सद्भावना का संदेश देने सड़क पर उतरेंगे शहरवासी

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.