Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक

    ▪️उप विकास आयुक्त ने फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर के प्रीकॉशन डोज में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, कार्ययोजना बनाते हुए प्रगति लाने के दिए निर्देश

    ▪️कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से सजग रहने की जरूरत, सभी छूटे हुए नागरिक दूसरा डोज एवं प्रीकॉशन डोज जल्द लें… श्री प्रदीप प्रसाद, उप विकास आयुक्त

    ▪️संस्थागत प्रसव में जिले की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम, सभी एमओआईसी शत प्रतिशत सुनिश्चित करें, जच्चा-बच्चा दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी:डॉ. जुझार मांझी, सिविल सर्जन

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई । बैठक में फ्रंटलाइन वर्कर के प्रीकॉशन डोज लेने में 42% तथा हेल्थ केयर वर्कर 58% की उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए । उन्होने कहा कि सभी एमओआईसी कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करें, वैसे FLW, HCW को चिन्हित कर जिला के वरीय पदाधिकारी को सूचित करें जो वैक्सीन लेने में आनाकानी कर रहे हैं । उन्होने स्पष्ट कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं ऐसे में फ्रंटलाइन व हेल्थ केयर वर्कर जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने जिलेवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि वैसे नागरिक जिन्होने दूसरा डोज नहीं लिया है वे जल्द अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर वैक्सीनेशन करायें, 60+ के मात्र 23 फीसदी लोगों ने प्रीकॉशन डोज लिया है, इनसे भी जल्द वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई ।

    ए.एन.सी तथा संस्थागत प्रसव में जिले की उपलब्धि 86% होने पर सिविल सर्जन ने कहा कि अपेक्षाकृत यह उपलब्धि काफी कम है। उन्होने शत प्रतिशत लोगों का संस्थागत प्रसव हो सके इसके लिए सभी एमओआईसी को ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, एएनएम, सहिया साथी आदि के माध्यम से जागरूकता लाने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कहा कि जच्चा बच्चा दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि संस्थागत प्रसव ही हो ।

    बैठक में इम्युनाईजेशन, परिवार नियोजन, कुपोषित बच्चों का एम.टी.सी में उपचार आदि बिदुओं पर भी समीक्षा की गई । घाटशिला एमटीसी में विगत तीन माह(अप्रैल, मई, जून) में 55 बच्चे, मुसाबनी एमटीसी में 17, पोटका एमटीसी में 38 तथा पी.के.एस टेल्को में 87 कुपोषित बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार करते हुए डिस्चार्ज किया गया । एसीएमओ द्वारा जानकारी दी गई कि कुपोषण उपचार केन्द्रों (एम.टी.सी) में कुपोषित बच्चों के अटेन्डर (मां) को आयुष्मान भारत योजना से अतिरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराया जाना है जिसमें घाटशिला एवं मुसाबनी के द्वारा शुरू कर दिया गया है, अन्य दो सेंटर में भी जल्द शुरू हो जाएगा । आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इस वर्ष 05 जुलाई तक 8977 मरीजों को चिकित्सा का लाभ मिला । यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि नये यक्ष्मा रोगियों की संख्या 417 है वहीं 296 रोगमुक्त हुए हैं। धनात्मक रोगियों की संख्या 120 है तथा 997 लोगों का बलगम जांच जून माह में किया गया ।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, एसीएमओ डॉ साहिर पाल, एमजीएम सुपरिटेंडेंट डॉ. ए.वी.के बाखला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, सभी प्रखंडों के एमओआईसी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, डीडीएम, डीपीएम, डीपीसी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें जमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर सोनारी में ‘उड़ान’ योजना के तहत छोटे विमान सेवा प्रारंभ करने की मांग की

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.