Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर सोनारी में ‘उड़ान’ योजना के तहत छोटे विमान सेवा प्रारंभ करने की मांग की
    Breaking News झारखंड राजनीति

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर सोनारी में ‘उड़ान’ योजना के तहत छोटे विमान सेवा प्रारंभ करने की मांग की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर सोनारी में ‘उड़ान’ योजना के तहत छोटे विमान सेवा प्रारंभ करने की मांग की।

    जमशेदपुर। देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देवघर पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुलाकात की। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने उनके देवभूमि देवघर आगमन पर उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में शिवलिंग और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कुणाल षाड़ंगी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जमशेदपुर की जनता की भावनाओं से अवगत कराते हुए ‘उड़ान’ योजना के तहत जमशेदपुर में छोटे हवाई जहाज की सेवा प्रारंभ करने की मांग की। कुणाल षाड़ंगी ने इस बाबत ज्ञापन सौंपकर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए छोटे जहाजों की सेवा प्रारंभ करने की मांग की। ज्ञापन में कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि जमशेदपुर झारखण्ड की औद्योगिक राजधानी है। परंतु वैश्विकरण के परिपेक्ष में प्रांसगिक रहने हेतु इसका व्यवसायिक हवाई सेवा से जुड़ना अनिवार्य है। बताया कि वर्तमान में जमशेदपुर स्थित सोनारी हवाई अड्डे का क्षेत्रफल लगभग 25 एकड़ है, जहाँ पूर्व में वर्ष 2009 तक किंगफिशर और एमडीएलआर की कंपनियां व्यवसायिक सेवा दे रही थी। यात्रियों की संख्या में प्रर्याप्त वृद्धि होने के बावजूद किन्हीं आंतरिक कारणों से ये सेवा बंद हो गयी है। वर्ष 2012 में जमशेदपुर के निकट गम्हरिया एवं 2019 में धालभूमगढ़ में हवाई अड्डा बनाने हेतु राज्य सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) के साथ एमओयू किया था। परंतु अब तक जमशेदपुर वासियों को व्यवसायिक हवाई सेवा से वंचित रहना पड़ा है। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि जब तक जमशेदपुर में बड़े हवाई जहाजों के उतरने हेतु उपयुक्त हवाई अड्डा नहीं बन जाता, तब तक ‘उड़ान’ योजना के अन्तर्गत छोटे हवाई जहाज जैसे एटीआर सेवा के लिए उपयुक्त सोनारी हवाई अड्डे से व्यवसायिक हवाई सेवा को अविलम्ब आरंभ किया जाये। जिससे कि लौहनगरी जमशेदपुर की व्यवसायिक गतिविधियों को और बल मिल सके।

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इन विषयों पर अध्ययन कर जमशेदपुर में छोटे हवाई जहाज की सेवा हेतु पहल की जाएगी। जिससे व्यापारी एवं छात्र-छात्राओं को सुविधा मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देवघर में कार्यक्रम के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की एवं इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर एयरपोर्ट के संबंध में चर्चा की

    Related Posts

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    June 10, 2026

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    June 10, 2026

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण, 2026 के अंत तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

    खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.