Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड राजनीति

    जानें जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी सभी शहरवासियों को देने के उद्देश्य से की नयी शुरुवात

    पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर के पलटने से तीन बच्चों की मौत

    कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वेतन ना मिलने के कारण जूनियर डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे

    पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर के पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह 10:45 बजे की है. तेल टैंकर जमशेदपुर से चाईबासा जा रहा था. जांगीबुरु एक संकरी घाटी है. चढ़ाई में टैंकर पीछे लुढ़कने लगा और गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया. इस कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे बैठे तीन बच्चे उसके नीचे दब गये. मरने वालों में पांच साल की  वर्षीय सुखमति तामसोय पिता सिंगराय तामसोय, सागर तामसोय (8 माह) पिता सिंगराय तामसोय,  पानो तामसोय (6 माह) पिता डिबुरु तामसोय शामिल हैं. सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलने पर तुरंत थाना प्रभारी मंझारी को सूचना दी गयी. टैंकर चालक शंकर पासवान ने बताया कि बैक करने के क्रम में टैंकर का ब्रेक फेल हो गया और टैंकर पलट गया. इस घटना में वहां मौजूद 3 बच्चों की टैंकर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा थे. मंझारी थाने थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मंझारी थाना प्रभारी भादो सोरेन ने बताया कि तेल टैंकर बेकाबू होकर पलटी खा गया, जिस कारण बच्चों की दबने से मौत हो गयी. वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जा  रहे हैं.
    कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वेतन ना मिलने के कारण जूनियर डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे

    कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वेतन ना मिलने के कारण जूनियर डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे. इससे अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. वहीं हड़ताली डॉक्टरों ने साफ कर दिया है, कि जबतक उनके वेतन का पैसा उनके अकाउंट में नहीं जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे. . आज सरकार उनके खाते में पैसे क्रेडिट कर दें कल से वे काम पर लौट जाएंगे. जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय अस्पताल पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से फोन पर बात की है. मुख्य मंत्री और मुख्य सचिव ने दो दिनों में वेतन मिल जाने की बात कही है. सरयू राय ने कहा कि अगर दो दिनों में वेतन नहीं मिलता तो वे सचिवालय के बाहर धरने पर बैठेंगे.
    जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी सभी शहरवासियों को देने के उद्देश्य से की नयी शुरुवात

    जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी सभी शहरवासियों को देने के उद्देश्य से नयी शुरुवात की गई है, जहाँ प्रत्येक स्कुल के छात्रों को इसका अभ्यास करवाया जाना है.

    – डॉ अनुज भटनागर जो टाटा स्टील फाउंडेसन के पब्लिक हेल्थ विभाग के प्रमुख है, उनके द्वारा मंगलवार को इसका डेमो मीडिया के समक्ष दिया गया, जहाँ अचानक ह्रदयगति रुकने और सीपीआर के माध्यम उसके त्वरित निदान की जानकारी सभी को दी गई, डॉ भटनागर ने इस दौरान कहा की स्कूलों के छात्रों को इसकी ट्रेनिंग रविवार को दी जाएगी, जिससे की ये जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और आपातकाल के समय इसका इस्तेमाल का लोगों की जन बचाई जा सके.
    परसुडीह बाजार समिति के अधीन परसुडीह हाट बाजार में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य एवं हाट बाजार के दुकानदारों ने संयुक्त रूप से बाजार समिति के सचिव से मुलाकात कर समस्याओं पर सचिव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा

    परसुडीह बाजार समिति के अधीन परसुडीह हाट बाजार में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य एवं हाट बाजार के दुकानदारों ने संयुक्त रूप से बाजार समिति के सचिव से मुलाकात कर समस्याओं पर सचिव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा
    परसुडीह हाट बाजार में भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जोकि एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है दूसरी तरफ बाजार में पीने के पानी के लिए एक भी सरकारी नल नहीं है इतना ही नहीं बाजार के चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है गंदे पानी निकासी के लिए कोई ट्रेन इस सिस्टम नहीं है इन विभिन्न समस्याओं के तरफ सेवा ही लक्ष्य संस्था एवं परसुडीह हाट बाजार के दुकानदारों ने बाजार समिति के सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा वही जानकारी देते हुए सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया कि स्थितियां दिन प्रतिदिन विकराल हो रही है ऐसे में बाजार समिति के सचिव से मुलाकात कर जल्द से जल्द इन समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है उन्होंने बताया कि आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा
    मानिक मलिक अध्यक्ष सेवा ही लक्ष्य संस्था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में एयरपोर्ट नहीं होने पर पप्पू सिंह ने डीसी ऑफिस पर उड़ाया कागज का जहाज, पीएम को भेजा पत्र
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक

    Related Posts

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.