Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने की उच्च स्तरीय बैठक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल के जलापूर्ति, बिजली, पुराने भवनों का जीर्णोद्धार एवं अन्य बिंदुओ पर हुई चर्चा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने की उच्च स्तरीय बैठक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल के जलापूर्ति, बिजली, पुराने भवनों का जीर्णोद्धार एवं अन्य बिंदुओ पर हुई चर्चा

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त ने की उच्च स्तरीय बैठक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल के जलापूर्ति, बिजली, पुराने भवनों का जीर्णोद्धार एवं अन्य बिंदुओ पर हुई चर्चा

    एमजीएम प्रशासक-सह-एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, प्रचार्य एमजीएम कॉलेज, उपाधीक्षक एमजीएम अस्पताल, ई.ओ मानगो नगर निगम, सीओ मानगो, पेयजल, भवन निर्माण, विद्युत, भवन कॉर्पोरेशन के कार्यपालक अभियंता रहे मौजूद

    मेडिकल कॉलेज एवं नए बन रहे अस्पताल के लिए डेडिकेटेड विद्युत एवं पेयजलापूर्ति व्यवस्था का प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजने का लिया गया निर्णय

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर, डिमना में निर्माणाधीन 500 बेडेड अस्पताल को मार्च 2023 में शुरू करना प्रस्तावित है । शहरी क्षेत्र का हो रहे विस्तार तथा आने वाले समय में अस्पताल की जरूरतों को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में आहूत उच्च स्तरीय बैठक में कॉलेज और अस्पताल के लिए डेडिकेटेड पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिए राज्य स्तर पर प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया । इस प्रस्ताव में कॉलेज परिसर के लिए 1.5 मीलियन लीटर का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अलग ट्रॉन्सफॉर्मर एवं अन्य व्यवस्था की जाएगी । वर्तमान में कॉलेज परिसर में 7 डीप बोरिंग है लेकिन नए अस्पताल बन जाने के बाद यह पर्याप्त नहीं होगा । कॉलेज परिसर में सुदृढ़ बिजली व्यवस्था के लिए लगभग 6 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है जिसे राज्य स्तर पर भेजा जाएगा ।

    उपायुक्त ने अगले 30 वर्षों में शहरी क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को भी नगर निगम क्षेत्र के लिए अलग से 10 मीलियन लीटर का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के प्रस्ताव को नगर विकास विभाग भेजने के निर्देश दिए ।

    बैठक में एमजीएम कॉलेज का मेन बिल्डिंग, ब्वॉयज व गर्ल्स हॉस्टल, गेस्ट हाउस, ऑडिटोरिम के जीर्णोद्धार पर भी चर्चा की गई । कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि सन 1961 में कॉलेज की स्थापना के बाद से ही कोई जीर्णोद्धार कार्य नहीं हुआ है ऐसे में भवनों के बेहतर रखरखाव के लिए इसकी सख्त आवश्कता है । उपायुक्त द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 16 दिसंबर तक ऑडिटोरियम एवं हॉस्टल के जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन बनाने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर को दिया गया ।

    एमजीएम प्रशासक-सह-एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि मार्च तक एमजीएम कॉलेज परिसर में नया अस्पताल शुरू हो जाता है तभी एमजीएम अस्पताल में भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा । उन्होने बताया कि महिला एवं प्रसूती विभाग में फिलहाल 20 बेड बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गए हैं जो अगले 2 दिनों में मरीजों की सेवा में उपलब्ध हो जाएगा ।

    बैठक में एमजीएम प्रशासक-सह-एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, प्रचार्य एमजीएम कॉलेज डॉ. प्रो के.एन सिंह, उपाधीक्षक एमजीएम अस्पताल डॉ नकुल चौधरी, ई.ओ मानगो नगर निगम श्री सुरेश यादव, सीओ मानगो श्री हरीश चंद्र मुंडा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री जेसन होरो, विद्युत प्रमंडल मानगो के कार्यपालक अभियंता श्री विशाल कुमार, भवन निर्माण, भवन कॉर्पोरेशन के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत को अनिवार्य रूप से बाजरा की वैश्विक राजधानी बनने का प्रयास करना चाहिए : पीयूष गोयल
    Next Article सिविल सर्जन डॉ शाहिर पाल द्वारा कम्युनीटी इमर्सन कंसोलिडेशन कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.