Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RBI का एक्शन: American Express सहित दो कंपनियां 1 मई से इश्यू नहीं कर सकेंगी क्रेडिट कार्ड
    Business Headlines

    RBI का एक्शन: American Express सहित दो कंपनियां 1 मई से इश्यू नहीं कर सकेंगी क्रेडिट कार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने डेटा स्टोरेज से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर दो पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स के खिलाफ कड़ा फैसला लिया है. आरबीआई ने American Express Banking Corp और Diners Club International Ltd को भारत में 1 मई से अपने कार्ड नेटवर्क्स से नए ग्राहक जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है.

    हालांकि आरबीआई के इस फैसले का इन दोनों कंपनियों के वर्तमान ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा. अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन और डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल लिमिटेड पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स हैं जिन्हें देश में पेमेंट एंट सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 (पीएसएस एक्ट) के तहत कार्ड नेटवर्क्स ऑपरेट करने की मंजूरी मिली हुई है यानी कि ये कंपनियां इस एक्ट के तहत देश में क्रेडिट कार्ड इत्यादि इशू कर सकती हैं.

    23 अप्रैल को जारी आदेश में आरबीआई ने इन दोनों कंपनियों पर रिस्ट्रिक्शंस लगाए हैं. आदेश के मुताबिक ये दोनों पेमेंट ऑपरेटर्स पेमेंट सिस्टम डेटा के स्टोरेज से जुड़े निर्देशों के उल्लंघन की दोषी पाई गई हैं जिसके चलते केंद्रीय बैंक ने यह फैसला लिया है. केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई पीएसएस एक्ट के तहत निर्धारित शक्तियों के जरिए किया है.

    करीब तीन साल पहले अप्रैल 2018 में सभी पेमेंट प्रोवाइडर्स को यह निर्देश दिया गया था कि वे उनके द्वारा संचालित पेमेंट सिस्टम से जुड़े सभी डेटा को छह महीने के भीतर एक सिस्टम में स्टोर करें और यह सिर्फ भारत में ही स्टोर करने के लिए आदेश दिया गया था यानी यह डेटा विदेशों में नहीं स्टोर करना था. इसमें एंड-टू-एंड ट्रांजैक्शन डिटेल्स/जुटाई गई इंफॉर्मेशन/ पेमेंट इंस्ट्रक्शन इत्यादि से जुड़ा डेटा शामिल था. इसके अलावा उन्हें आरबीआई के पास इसे लेकर एक रिपोर्ट भी सबमिट करने के लिए कहा गया था और निर्धारित समय के भीतर CERT-In एंपैनल्ड ऑडिटर द्वारा कंडक्टेड बोर्ड द्वारा मंजूर की गई सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट (एसएआर) भी दाखिल करनी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरसों के तेल से किचन का बजट हुआ फेल, 5 दिन में 40 रुपये लीटर बढ़ा दाम
    Next Article छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को किया डिरेल, सभी यात्री सुरक्षित

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.