Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को किया डिरेल, सभी यात्री सुरक्षित
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को किया डिरेल, सभी यात्री सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. नक्सलियों ने यात्री ट्रेन को डिरेल कर दिया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ. ट्रेन डिरेल की घटना भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के बीच हुई है. ट्रेन के डिरेल होने की खबर मिलने के बाद फौरन घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया.

    दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन के इंजन और एक बोगी को गिरा दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था. ट्रेन में सवारी कर रहे सभी 30 यात्री सुरक्षित हैं. रिजर्व गार्ड के जवानों को बचाव अभियान में लगाया गया था.

    उन्होंने आगे बताया कि विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली यह यात्री ट्रेन जब रात करीब 10 बजे भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तब पटरी से उतर गई. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने रेल की पटरी को नुकसान पहुंचाया था इसलिए यह हादसा हुआ है.

    उन्होंने बताया कि इस दौरान नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद करने का पर्चा भी थमाया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली यात्री रेलगाडिय़ों को निशाना नहीं बनाते हैं. यह पहली बार है कि किसी यात्री ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI का एक्शन: American Express सहित दो कंपनियां 1 मई से इश्यू नहीं कर सकेंगी क्रेडिट कार्ड
    Next Article मलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता दें :गाज़ी रहमतुल्लाह रहमत

    Related Posts

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    June 24, 2026

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.