Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरसों के तेल से किचन का बजट हुआ फेल, 5 दिन में 40 रुपये लीटर बढ़ा दाम
    Breaking News Business Headlines

    सरसों के तेल से किचन का बजट हुआ फेल, 5 दिन में 40 रुपये लीटर बढ़ा दाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रिफाइंड ऑयल की महंगाई ने तो नाक में दम किया ही है कि अब अधिकतर घरों में इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल किचन का बजट फेल कर रहा है. मशीनों पर मिलने वाला सरसों का शुद्ध खुला तेल केवल 5 दिन में 135 रुपये लीटर से 175 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं अगर बात सरकारी आंकड़ों की करें तो केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय की वेसाइट के मुताबिक सरसों के पैक तेल की कीमत भी पिछले एक महीने में 45 रुपये का उछाल आया है. पटना में 22 अप्रैल को सरसों के पैक तेल की कीमत 155 रुपये थी तो दिल्ली में 160, जबकि साहिबगंज में 209 रुपये लीटर. वहीं जयपुर में 155 तो मुंबई में 169 और नासिक में यह 194 रुपये लीटर तक पहुंच गया है.

    क्यों बढ़ रहे हैं दाम

    सरसों की पेराई करने वाले व्यवसायी संदीप जायसवाल बताते हैं हैं कि एक हफ्ते पहले जो सरसों दाना 6500 रुपये क्विंटल था वह आज 8000 रुपये के पार चला गया है. संदीप बताते हैं कि अभी होली पर सरसों तेल 120 रुपये लीटर बिका और आज के डेट में 175 रुपये बेचना पड़ रहा है.

    सोयाबीन से सस्ता है सरसों, मूंगफली, बिनौला

    इस समय हालात यह है कि सरसों, मूंगफली, बिनौला के दाम सोयाबीन के मुकाबले कम है. वहीं कच्चा पाम तेल भी लगातार मजबूती में बना हुआ है. सरसों तेल (दादरी) का मिल डिलीवरी भाव 300 रुपये बढ़कर 15,000 रुपये हो गया वहीं सोयाबीन तेल, दिल्ली में 150 रुपये बढ़कर 15,500 रुपये क्विंटल पर बोला गया. कांडला बंदरगाह पर सोयाबीन डीगम का भाव 450 रुपये बढ़कर 14,500 रुपये क्विंटल बताया गया. माल की तंगी से बिनौला तेल हरियाणा 100 रुपये बढ़कर 14,900 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया. जबकि रिफाइंड पामोलिन तेल 100 रुपये बढ़कर 14,100 रुपये क्विंटल हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट कोरोना मामले में की सुनवाई अब 27 अप्रैल को करेगा, हरीश साल्वे ने खुद को किया मामले से अलग
    Next Article RBI का एक्शन: American Express सहित दो कंपनियां 1 मई से इश्यू नहीं कर सकेंगी क्रेडिट कार्ड

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.