“राष्ट्र संवाद ने विधायक के तंज का दिया करारा जवाब – संघर्ष से बना है भरोसे का मंच”
राष्ट्र संवाद डेस्क
जमशेदपुर।विधायक द्वारा ‘राष्ट्र संवाद’ को लेकर तंज कसते हुए “कौन पढ़ता है उसे?” जैसे बयान पर राष्ट्र संवाद समूह ने संतुलित और सधा हुआ जवाब दिया है। समूह की ओर से कहा गया है:
“माननीय विधायक जी! राष्ट्र संवाद आज जिस मुकाम पर है, वह आपकी बदौलत नहीं, बल्कि हमारे 440 व्हाट्सएप समूहों, दर्जनों ब्रॉडकास्ट कुटुंबऐप, पाठकों, फॉलोअर्स, विज्ञापनदाताओं और शुभचिंतकों की बदौलत है। यह संघर्ष का साथी है, किसी का मोहताज नहीं।”
राष्ट्र संवाद ने आगे लिखा – “अब आप हमसे पूछेंगे कौन पढ़ता है? खुद पढ़ लीजिए, जवाब मिल जाएगा। जनता पढ़ती है, समझती है और वक्त आने पर जवाब भी देती है।”
इसके साथ राष्ट्र संवाद ने स्पष्ट किया कि—
“जनहित में राष्ट्र संवाद आपकी आलोचना करता है, परंतु कभी भी आपके समाचार को सेंसर करने का कार्य नहीं किया। यह आप भलीभांति जानते हैं। जनहित के मुद्दों पर यह टकराव भविष्य में भी जारी रहेगा।”
बहरहाल इशारों में विधायक जी ने जो कहा उसे इशारों में ही
राष्ट्र संवाद का यह जवाब न सिर्फ आत्मविश्वास से भरा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


