Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल मेला का उद्घाटन का उद्घाटन करेगें राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    बाल मेला का उद्घाटन का उद्घाटन करेगें राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाल मेला का उद्घाटन का उद्घाटन करेगें राज्यसभा के उपसभापति  हरिवंश

    बाल मेला में प्रवेश निःशुल्क है और माईम शो में भी प्रवेश निःशुल्क है:सरयू राय

    बाल मेला 2022 कि व्यवस्था को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए मेला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

    कल बाल मेला का उद्घाटन है. राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश अपराह्न 3 बजे उद्घाटन करेंगे. बच्चों के खेलकूद के अतिरिक्त माईम शो कल के मेला कार्यक्रम का सर्वाधिक आकर्षक कार्यक्रम है. माईम शो बाल मेला के समीप स्थित टाउन हॉल में 5 बजे से शाम 7 बजे तक होगा. कोलकाता से आये हुए मॉडर्न माइम सेन्टर के निदेशक श्री कमल नस्कर अपनी टीम के साथ आ रहे हैं. श्री नस्कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के माईम कलाकार हैं. इन्हें देश और दुनिया में अनेक पुरस्कार मिले हैं.

    माईम कला क्षेत्र की की एक ऐसी विधा है जिसमें क़रीब आधा दर्जन कलाकारों का समूह अपने हाथों और चेहरे की भाव भंगिमा से रोचक प्रस्तुति देते हैं और घंटो तक दर्शकों को बांधे रहते हैं. मेला में आने वाले बच्चे और उनके अभिभावक टाऊन हॉल में कल शाम 5 बजे से 7 बजे तक माईम शो का आनन्द ले सकते हैं. विधायक सरजू राय ने कहा कि बाल मेला में प्रवेश निःशुल्क है और माईम शो में भी प्रवेश निःशुल्क है.
    बाल मेला 2022 कि व्यवस्था को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए मेला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

    आज सांध्य 5 बजे सिदगोड़ा स्थित चिल्ड्रन पार्क में 12 नवंबर से प्रारंभ होने वाले बाल मेला 2022 कि व्यवस्था को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए मेला कार्यालय का उद्घाटन, सिदगोड़ा स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पास जमशेदपुर पूर्व के विधायक श्री सरयू राय के द्वारा किया गया. मेले का उद्घाटन कल दिनांक 12 नवंबर को अपराह्न 3 बजे माननीय उपसभापति राज्यसभा श्री हरिवंश नारायण सिंह जी के द्वारा किया जाएगा. मेला 12 नवंबर से 14 नवंबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से 7 सांध्य बजे तक प्रारंभ रहेगा.

    मेले में बच्चों के उम्र की सीमा के अनुसार विभिन्न प्रकार के खेलकूद, गीत संगीत, निबंध, चित्रांकण आदि प्रतियोगिता, कठपुतली शो, माइम शो, बाल फ़िल्म, वैज्ञानिक प्रयोग, फैंसी पोषाक प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, योगा, नाट्य प्रस्तुति, बच्चों के लिए निःषुल्क स्वास्थ्य जांच का भी आयोजन किया जा रहा है. साथ ही विस्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों के अनुरूप “स्वच्छ बचपन एवं स्वस्थ बचपन” से संबंधित जागरूकता अभियान की व्यवस्था की गई है. बच्चों में स्वास्थ्य संस्कार का रोपण, अपसंस्कृति का निवारण,

     

    सोशल मीडिया एवं संचार माध्यमों के सदुपयोग के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले रोचक कार्यक्रमों के माध्यम से बाल मन को सजग बनाने के कार्यक्रम मेला के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 21वीं सदी के लिए दक्ष एवं प्रवीण मानव संसाधन की चुनौतियों का समाधान करने के बारे में भी मेला में बच्चों के लिए हर प्रकार से उपयोगी कार्यक्रमों की श्रृंखला बाल मेला आयोजक समिति द्वारा किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट में बन रहे स्टेज को हटाये जाने का गुंजन यादव ने किया स्वागत, कहा जिला प्रशासन की त्वरित पहल पर की गई कार्रवाई सराहनीय
    Next Article सूर्य मंदिर की आड़ में व्यवसाय चलाने वाले लोगों का भांडा फूट रहा है तो वे बौखला गये हैं:सुबोध श्रीवास्तव

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.