Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव, डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच
    चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव, डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच

    Aman KumarBy Aman KumarMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव, डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें
    न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच
    जमशेदपुर। शहर के अधिवक्ताओं की एक संस्था कोल्हान अधिवक्ता मंच ने देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि न्यायपालिका के प्रति असम्मान दर्शाने वाले महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सोनिक, डीजीपी रश्मि शुक्ला, मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार ये तीनों पदाधिकारी शायद अपने जातीय पूर्वाग्रह से प्रेरित रहे हैं। लोकतंत्र में न्यायपालिका का क्या स्थान है, यह एक साधारण सा भारतीय नागरिक भी जानता है। लेकिन अपने लंबे सेवा काल अनुभव और वरीयता के आधार पर इस पद पर पहुंचे तीनों पदाधिकारी, इस तथ्य से अनजान हैं, यह समझ से परे है।
    वरीय अधिवक्ता सुशील कुमार जायसवाल के अनुसार इसके पीछे के कारणों की तह पर जाना जरूरी है, कैसे राज्य के वरीय पदाधिकारी ने देश के न्यायपालिका के शीर्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई के राज्य स्वागत के प्रोटोकॉल औपचारिकता की भी अनदेखी करने की हिमाकत की है। इन तीनों पदाधिकारी के खिलाफ ऐसी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए जो देश के अन्य शीर्ष पदाधिकारी के लिए उदाहरण बने।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार जिस दिन न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई मुख्य न्यायाधीश बने, वह देश के लिए सुनहरा अध्याय है। देश की अनेकता में एकता का पर्याय है। बौद्ध धर्म के अनुयाई एवं अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति न्यायपालिका के शीर्ष पर बैठा, जिसने सदियों से दबे कुचले भारतीय लोगों में प्रेरक पल प्रदान किया है, चूंकि वे महाराष्ट्र से संबंधित है, प्रत्येक महाराष्ट्रीयन को अवश्य गौरवान्वित किया होगा। लेकिन महाराष्ट्र गृह राज्य के पदाधिकारियों ने अपनी मानसिकता से महाराष्ट्र को कलंकित किया है।
    अधिवक्ता राहुल राय, अधिवक्ता एसके सिंह, अधिवक्ता बबिता जैन, अधिवक्ता सरोज बोदरा, अधिवक्ता पार्थसारथी ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने पर बल दिया है।

    डीजीपी और महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करें न्यायपालिका का असम्मान अस्वीकार्य : मंच राष्ट्रपति जी महाराष्ट्र मुख्य सचिव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल
    Next Article ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा मंत्री विजय शाह की माफी ठुकराई, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी के मामले में SIT के गठन का आदेश

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.