Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा साहित्य

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    एक साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हुआ विद्यालय परिसर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में ‘नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन शुक्रवार को बागबेड़ा संकुल के अंतर्गत बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, विद्यालय में उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।
    इस अभियान के अंतर्गत प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के साथ-साथ आसपास के विभिन्न विद्यालयों—शिक्षा निकेतन, टेल्को; हिल टॉप स्कूल, टेल्को; गुरु गोविंद सिंह विद्यालय, टेल्को; एस.डी. पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर; एस.के. पब्लिक स्कूल, टेल्को; वैली व्यू स्कूल, टी.आर.एफ.; वीग इंग्लिश स्कूल, गोविंदपुर तथा ज्ञानोदय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बर्मामाइंस में भी ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का सफल आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए ‘नमामि भारतम्’ अभियान के उद्देश्य एवं महत्ता पर प्रकाश डाला।
    इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। हिंदी की वरिष्ठ आचार्या निभा दीदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, एकात्म मानववाद के विचार तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का संदेश देता है।

    प्रातः 11 बजे निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में भैया-बहनों, आचार्य-आचार्याओं, अभिभावकों एवं समाज के लोगों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। देशभर में निर्धारित समय पर आयोजित इस सामूहिक गायन अभियान में बड़ी संख्या में भारतीयों ने सहभागिता की। इस व्यापक आयोजन के माध्यम से सामूहिक सहभागिता का रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।
    ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत का गायन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत से जोड़ना, राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना जागृत करना तथा ‘वंदे मातरम्’ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामूहिक चेतना को मजबूत करना रहा।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलाष गिरि, सभी आचार्य-आचार्याओं, भैया-बहनों, अभिभावकों एवं समाज के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में आचार्या बबिता दीदी ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, भैया-बहनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी
    Next Article गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.