बिरसानगर थाना में थाना दिवस का आयोजन 24 जनवरी को बिरसानगर के प्रबुद्ध नागरिक को के द्वारा पुलिस पदाधिकारी का होगा सम्मान

आज बिरसानगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विवेक कुमार माथूरी की अध्यक्षता में थाना दिवस मनाया गया कार्यक्रम में बिरसानगर शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया सबों ने थाना के पदाधिकारी के कार्यों की सराहना की तथा पदाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की कार्यक्रम के दौरान ही बिरसानगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वर्षों से लगी दाग को साफ करने में थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी के महत्वपूर्ण योगदान दिया है

जिसको भुलाया नहीं जा सकता है और इस खुशी में सभी पदाधिकारी को सम्मानित करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया 24 जनवरी को संध्या 4:00 बजे एक सादे समारोह में सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी को सम्मानित किया जाएगा इसके लिए सदस्यों ने कहा कि एसएसपी से भी मिलकर कार्यक्रम में आने का अनुरोध करेंगे
थाना दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर नकुल शर्मा जनार्दन रावत राजेश यादव अभय कुमार सिंह शशि वाला भेंगड़ा नवल किशोर दास एएसआई पवन सिंह लक्ष्मी प्रसाद गजेंद्र भगत रमेश महतो के साथ
केंद्रीय शांति समिति से प्रमोद तिवारी श्री राम जी पप्पू सिंह देवानंद सिंह चंचल लकड़ा सत्य प्रकाश सिंह फादर टुली स्थानीय मुखिया व थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

