Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक श्री शिवदानी बाबू का निधन
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    पूर्व विधायक श्री शिवदानी बाबू का निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधायक श्री शिवदानी बाबू का निधन

    जिले में शोक की लहर

    नम आँखों से लोगों ने दी विदाई

    वीरपुर बेगूसराय संवाददाता।

    बरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक,पूर्व प्रमुख पूर्व मुखिया एवं भाकपा के कद्दावर नेता वीरपुर निवासी श्री शिवदानी प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार को देर शाम अपने पैतृक निवास स्थान पर हो गया।वह करीब 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।जिससे वीरपुर प्रखंड क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।कुछ महीने पूर्व ही उनकी पत्नी 90 वर्षीय शांति सिन्हा का निधन हुआ था।वे अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।लोगों का यह कहना था कि श्री शिवदानी बाबू ने हमेशा गरीबों का मसीहा बनकर समाज,पंचायत प्रखंड और विधानसभा का नेतृत्व किया।उन्होंने गरीबों,वंचितों,पीड़ितों व शोषितों वर्गों के लिए खूब काम किया।उन्होंने क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व के लिए और कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलन में अपनी जमीन बेचकर लड़ाई लड़ी।उन्होंने सर्वप्रथम कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम मिश्र और चंद्रशेखर सिंह की अगुवाई में वर्ष 1967 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जो आजीवन पार्टी के वफादार नेता बनकर नेतृत्व किया।वे 20 वर्षो तक लगातार मुखिया रहे,उस समय का वीरपुर और बरौनी प्रखंड का प्रमुख रहे।वर्ष 1990 से 1995 तक बरौनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सह कांग्रेस नेत्री कमला देवी को पराजित कर विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे।जहां वे राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में विकास की गाथा लिखी।उन्हीं के अथक प्रयास से तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय,वीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय,पुलिस स्टेशन,बिजली पावर ग्रिड,सहित कई अन्य सरकारी कार्यालयों की स्थापना की गयी थी।मटिहानी के पूर्व विधायक और उनके विधायक साथी राजेंद्र राजन ने बताया कि वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव में जिले के पांच विधायक लाल झंडे से जीतकर विधानसभा पहुंचे।जिसमें से बरौनी से श्री शिवदानी बाबू भी पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि श्री शिवदानी बाबू का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उनके निधन की सूचना पाकर पूर्व विधायक अवधेश राय,राम रतन राय,अंचल मंत्री,मनोज कुमार यादव,प्रह्लाद सिंह,दिनेश सिंह,जुलुम सिंह,सहित सैकड़ों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैतृक घर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।इधर पार्टी के स्थानीय अंचल कार्यालय में अंचल मंत्री राम की अध्य्क्षता में शोक सभा का आयोजन कर उनके आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर,पार्टी का झंडा झुकाया गया।पार्टी के नेताओं ने बताया कि पार्टी के तरफ से अंतिम शवयात्रा निकाली जाएगी।जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की टीम शामिल होगी।उनका अंतिम संस्कार सिमरियाधाम के पवित्र गंगा तट पर किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसनबनी और कालिकापुर में JSLPS की बैठकों में शामिल हुए विधायक, महिलाओं से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं; स्वरोजगार, बचत और सामूहिक प्रयासों को लेकर किया प्रेरित

    Related Posts

    आसनबनी और कालिकापुर में JSLPS की बैठकों में शामिल हुए विधायक, महिलाओं से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं; स्वरोजगार, बचत और सामूहिक प्रयासों को लेकर किया प्रेरित

    September 30, 2026

    नदैल घाट रेडलाइट एरिया को जड़ से बंद करने की मांग, सभापति प्रतिनिधि ने DM और मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    डिप्टी कलेक्टर नसीन कुमार निशांत ने बच्चों से किया सीधा संवाद।पढ़ाई की स्थिति परखे, शिक्षकों की कमी

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व विधायक श्री शिवदानी बाबू का निधन

    आसनबनी और कालिकापुर में JSLPS की बैठकों में शामिल हुए विधायक, महिलाओं से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं; स्वरोजगार, बचत और सामूहिक प्रयासों को लेकर किया प्रेरित

    नदैल घाट रेडलाइट एरिया को जड़ से बंद करने की मांग, सभापति प्रतिनिधि ने DM और मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    डिप्टी कलेक्टर नसीन कुमार निशांत ने बच्चों से किया सीधा संवाद।पढ़ाई की स्थिति परखे, शिक्षकों की कमी

    शॉर्ट सर्किट से बिजली के डब्बे में लगी आग।मची अफरातफरी।

    गांव के छात्र ने दौड़ में दिखाया दम।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा अव्वल।बड़ैपुरा के दिव्यांशु ने 37

    नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को सकारात्मक दिशा देना जरूरी : कुलाधिपति

    ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.