Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा साहब अंबेडकर पार्क संचालन समिति, भाटिया बस्ती कदमा के आमंत्रण पर अंबेडकर पार्क में देश के बहुजन समाज के कद्दावर….
    Breaking News झारखंड

    बाबा साहब अंबेडकर पार्क संचालन समिति, भाटिया बस्ती कदमा के आमंत्रण पर अंबेडकर पार्क में देश के बहुजन समाज के कद्दावर….

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 22, 2023Updated:January 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा साहब अंबेडकर पार्क संचालन समिति, भाटिया बस्ती कदमा के आमंत्रण पर अंबेडकर पार्क में देश के बहुजन समाज के कद्दावर नेता श्री चंद्रशेखर आजाद रावण जी का आगमन हुआ।
    सबसे पहले चंद शेखर जी द्वारा बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात पर संचालन समिति के प्रमुख कर्ता-धर्ता श्री राजकुमार दास द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षक नेता श्री सुनील कुमार ने चंद्रशेखर जी को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी मंच के रविंद्र रजक, गणेश राम को सावन मुखी द्वारा बुके देकर तथा सभी उपस्थित अतिथियों को नीला गमछा देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर अपने संक्षिप्त भाषण में श्री चंद्रशेखर आजाद रावण जी ने बहुजन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए अपने हक और अधिकार प्राप्ति के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा सभी लोग संविधान का अध्ययन करें और बाबा साहब द्वारा संविधान के रूप में हमें जो अस्त्र दिया गया है उसका प्रयोग कर समाज में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा स्थापित करने के लिए पूरे जोर-शोर से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के दबे, कुचले, शोषित, वंचित, पीड़ित वर्ग के लोग समाज की मुख्यधारा में नहीं आएंगे तब तक हमारा देश विकास नहीं कर सकता।
    स्वागत भाषण शिक्षक नेता श्री सुनील कुमार तथा कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार दास ने किया।
    इस अवसर पर श्री हरि बालक प्रसाद, छोटू पासवान, राजकुमार राय, बुद्धदेव करुआ, मिथलेश रजक, विनोद रजक, लखविंदर करुवा, मुन्ना राम, वकील यादव, राजू दास, सावन मुखी, बालेश्वर दास, राजेंद्र राम,जय कुमार, शिवलाल पासवान, अशोक पासवान, रीना दास, अरविंद रजक आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिमना में वनभोज का लिया आनंद, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
    Next Article दुस्साहस:कैमरा ऑन कर किया महिला का रेप

    Related Posts

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    बिरसा मुंडाः क्रांतिकारी, समाज-सुधारक और जन-आस्था के भगवान

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.