Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पासवान समाज महासम्मेलन का भव्य समापन
    झारखंड

    पासवान समाज महासम्मेलन का भव्य समापन

    nizamBy nizamSeptember 30, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पासवान समाज महासम्मेलन का भव्य समापन

    सामाजिक एकजुटता का संदेश दे गया पासवान समाज महासम्मेलन

    शिक्षा,नशामुक्ति और दहेज प्रथा के खिलाफ सामूहिक संकल्प

    वैवाहिक परिचय सह मिलन समारोह रहा आकर्षण का केंद्र

    शैलेश सिंह
    चतरा: चतरा जिला मुख्यालय स्थित डीएमएफटी प्रशिक्षण भवन में आयोजित पासवान समाज महासम्मेलन का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के साथ समाज में आपसी एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित महासम्मेलन में झारखंड समेत बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से समाज के लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान एवं बोधगया विधायक सर्वजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

    समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का विधायक ने दिया भरोसा

    महासम्मेलन को संबोधित करते हुए चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक पहल जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, युवाओं के भविष्य, सामाजिक कुरीतियों और अन्य जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे। विधायक ने कहा कि समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है। इसके लिए समाज के अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नशाखोरी और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि बदलाव केवल कानून से नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक इच्छाशक्ति से संभव है। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन जैसे आयोजन समाज को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। यहां उठाए गए जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष आवश्यक पहल की जाएगी। विधायक ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

    मंच पर पहुंचने के बाद अतिथियों को पुष्पगुच्छ, फूलमाला, अंगवस्त्र तथा पासवान समाज के आराध्य वीर बाबा चौहरमल एवं वीर बाबा शैलेश की प्रतिमा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक जनार्दन पासवान का स्वागत जयप्रकाश पासवान ने फूलमाला पहनाकर किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हंटरगंज, जिला परिषद सदस्य निशि कुमारी, प्रतापपुर प्रखंड प्रमुख अस्मिता प्रकाश, कान्हाचट्टी प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी, केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, टिकर पंचायत मुखिया रघुनंदन पासवान, सलैया पंचायत मुखिया मनोज पासवान, पैनी पंचायत मुखिया बाबूनंदन पासवान, डुमरवान पंचायत मुखिया रामजी पासवान, सिद्दीकी पंचायत मुखिया सुरेश पासवान, मरगड़ा मुखिया उपेंद्र पासवान, इटखोरी मुखिया सोनी देवी, प्रतापपुर मुखिया सावित्री देवी तथा समाजसेवी विनोद बिहारी पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रमुख लोगों को भी पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं वीर बाबा चौहरमल और वीर बाबा शैलेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

    शिक्षा को बनाया समाज के विकास का आधार

    महासम्मेलन में समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने, उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को सही दिशा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही नशामुक्त समाज और दहेज प्रथा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर भी सामूहिक रूप से आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही समाज को मजबूत एवं प्रगतिशील बनाया जा सकता है।

    वैवाहिक परिचय सह मिलन समारोह बना आकर्षण

    महासम्मेलन का प्रमुख आकर्षण वैवाहिक परिचय सह मिलन समारोह रहा। इसमें युवक-युवतियों के वैवाहिक संबंधों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की पहल की गई। इच्छुक युवक-युवतियों के परिचय एवं बायोडाटा (रिज्यूम) भी जमा किए गए।आयोजकों ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज के परिवारों को एक-दूसरे से जोड़ना और आपसी परिचय के माध्यम से वैवाहिक संबंधों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।आयोजकों के अनुसार चतरा जिले के सभी प्रखंडों से समाज के लोगों को महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

    समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास

    महासम्मेलन के आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एक मंच पर लाकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक कुरीतियों, आपसी सहयोग और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से विचार करना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही सामाजिक विकास की मजबूत नींव है। कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में समाज के अगुवा बद्री राम, कृष्णा पासवान, गोविंद राम, बेचन पासवान, सचिन पासवान, मनोज पासवान, राजेश पासवान, कुन्दन पासवान, कुंदन पासवान हजारीबाग, गणेश पासवान, हेमंत नारायण पासवान, शंभू प्रसाद, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष गुंजा देवी, मुकेश पासवान, केदार पासवान, बबलू पासवान, सरिता देवी, सविता देवी, अर्जुन पासवान, अनीता देवी, अनुप्रिया कुमारी, पार्वती देवी, शंभू पासवान समेत बड़ी संख्या में समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    महासम्मेलन के समापन पर समाज के लोगों ने सामाजिक एकजुटता, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराध और अपराधियों की टंडवा में कोई जगह नहीं: प्रभात कुमार
    Next Article मायावती का चंद्रशेखर पर हमला, ईवीएम को लेकर भी उठाए सवाल

    Related Posts

    मगध-संघमित्रा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

    September 30, 2026

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    September 30, 2026

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मगध-संघमित्रा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

    गांधी जयंती पर आरंभ संस्था का विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां अंतिम चरण में

    शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    बांसकार समाज के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    दो साल के प्रेम को मिला मुकाम, प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट में रचाई शादी

    मायावती का चंद्रशेखर पर हमला, ईवीएम को लेकर भी उठाए सवाल

    पासवान समाज महासम्मेलन का भव्य समापन

    अपराध और अपराधियों की टंडवा में कोई जगह नहीं: प्रभात कुमार

    भारतीय तीरंदाजों का एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक पर अर्जुन मुंडा ने दी बधाई

    रूद्रा म्यूजिक एकेडमी का “सुरमयी शाम” कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.