Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक, नकद व अन्य सामान जब्त
    झारखंड

    20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक, नकद व अन्य सामान जब्त

    nizamBy nizamSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक, नकद व अन्य सामान जब्त

     

    *नशे कारोबारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा- एसपी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा. गिद्धौर पुलिस ने सलीमपुर मोड़ के पास से 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर निराला कुमार (पिता अनिल कुमार दांगी) चतरा सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव का रहने वाला है. उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक अपाची बाइक, 15 हजार 500 नकद, एक मोबाइल, सिल्वर रंग का एक चेन, वाट्सअप चैटिंग का प्रिंट जब्त किया गया. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि अपाची बाइक से अपराधी प्रवृति के व्यक्ति चतरा से हजारीबाग जाने वाला है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलीमपुर मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाया. इस दौरान बाइक सवार को रोकने पर तेज रफ्तार से भागने लगा. जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ा और तलाशी लिया. जिसमें ब्राउन शुगर व अन्य सामान जब्त किया गया. इस संबंध में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. आगे एसपी ने कहा कि वाट्सअप चैटिंग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है. इसमें शामिल तस्करों पर भी कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने कहा कि नशे कारोबारियों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा. उन्होंने लोगों से जिले को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है. नशे पदार्थों के धंधे के तस्करों व इसमें संलिप्त लोगों की जानकारी देने की बात कही है, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके. छापामारी टीम में सदर अंचल पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र हांसदा, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री समेत कई जवान शामिल थे. मौके पर डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल गौरा में ‘मशाल-2026 का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति मानगो का गठन, रंजू सिंह अध्यक्ष और चिन्टु शर्मा महासचिव निर्वाचित

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति मानगो का गठन, रंजू सिंह अध्यक्ष और चिन्टु शर्मा महासचिव निर्वाचित

    September 29, 2026

    कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान

    September 29, 2026

    राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए होंगे आयोजन : सरयू राय

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति मानगो का गठन, रंजू सिंह अध्यक्ष और चिन्टु शर्मा महासचिव निर्वाचित

    20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक, नकद व अन्य सामान जब्त

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल गौरा में ‘मशाल-2026 का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान

    राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए होंगे आयोजन : सरयू राय

    लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने एसडीओ को सौंपा पुनः स्मरण पत्र

    समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई क

    कविता प्रतियोगिता में छौड़ाही की बेटियों ने छोड़ी छाप।जिला स्तर पर जैस्मिन तीसरे स्थान

    दिनकर जयंती पर कविता पाठ में बेहतर प्रदर्शन, छात्रा शशिभा जिला स्तर पर सम्मानित

    ऋषि सारंगी को मिली जान से मारने की धमकी!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.