ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति मानगो का गठन, रंजू सिंह अध्यक्ष और चिन्टु शर्मा महासचिव निर्वाचित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, महिला समिति मानगो का गठन मून सिटी में आयोजित कार्यक्रम में संपन्न हुआ। महिला समिति के चुनाव को सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए मंच की ओर से नवीन शर्मा, राकेश रंजन और वरूण कुमार को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में उपस्थित महिलाओं की रायशुमारी के बाद नई कमिटी का गठन किया गया।
नई कमिटी में अध्यक्ष रंजू सिंह, महासचिव चिन्टु शर्मा और कोषाध्यक्ष वंदना रंजन चुनी गईं। सह कोषाध्यक्ष के रूप में अनिता सिंह और सरिता को जिम्मेदारी दी गई। वरीय उपाध्यक्ष पद पर डॉ. नूतन, विभा, मधू, प्रतिमा और श्रद्धा को शामिल किया गया है। वहीं सह सचिव के रूप में बेबी, रानी, कुमकुम राय और रितु को जिम्मेदारी मिली। कार्यकारी सदस्य के रूप में नीती, पिंकी, विभा, आशा, रेखा शर्मा और रूपा को शामिल किया गया। मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी मंजू ठाकुर को दी गई।
चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य संयोजक राजकिशोर सिंह, अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, अशोक तिवारी, राम उदय प्र सिंह, शशिभूषण शर्मा, परशुराम सिंह, निर्भय कुमार, विमला सिंह, सुधा कुमारी और नूतन राय की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं का दिखा उत्साह
डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा, जोश और उत्साह से भरा रहा माहौल
ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला समिति मानगो के चुनाव में डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी और सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। रायशुमारी के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभाई और नई कमिटी के गठन में सहयोग किया।

