सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल गौरा में ‘मशाल-2026 का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बेगूसराय/राष्ट्र संवाद ब्यूरो
जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के निर्देश के आलोक में मशाल-2026 कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, गौरा में सम्पन्न हुआ।
जिसमें तेघड़ा, बछवाड़ा, भगवानपुर एवं मंसूरचक प्रखंड के 213 मध्य विद्यालय एवं 56 माध्यमिक,उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कम्प्यूटर शिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं नामित शिक्षकों ने भाग लिया।
बिहार सरकार के खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता जांच की जाती है। इसमें शारीरिक शिक्षक द्वारा छात्रों का वजन, ऊंचाई, लंबी कूद, ऊंची कूद, 60 मीटर/100 मीटर दौड़, बैटरी टेस्ट आदि का डाटा तैयार किया जाता है और कम्प्यूटर शिक्षक द्वारा उसे बिहार सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। जांचों उपरांत प्रत्येक विद्यालय में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित कर चयनित प्रतिभाशाली छात्रों को जिला एवं राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।
जिला मुख्यालय से आए प्रशिक्षक
दीपक कुमार दीप, रौशन कुमार, अशोक कुमार, बजरंग प्रसाद, ब्रजेश कुमार, रितेश कुमार
ने बैटरी टेस्ट, शारीरिक जांच की प्रक्रिया एवं पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा अपलोड करने की तकनीकी जानकारी वीडियो के माध्यम से दी।
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने कहा कि इस प्रकार की जांच एवं खेलों के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को परखने और निखारने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी, वरीय शिक्षिका मधु कुमारी, रवि कुमार, अविनाश शास्त्री, शशि साकेत, कृष्ण कन्हैया, रवि रंजन सहित कई शिक्षकों ने प्रशिक्षकों का सहयोग किया।

