Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंगल में छापेमारी, दो साईबर अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जंगल में छापेमारी, दो साईबर अपराधी गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जंगल में छापेमारी, दो साईबर अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंडी/महेशपुर के पास जंगल में साईबर अपराधियों का ठिकाना सक्रिय है। सूचना मिलते ही पु०णनि० सह थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, पु०नि० नितीश कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो, स०अ०नि० ईश्वर मराण्डी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने धनबाद–साहेबगंज रोड से लगभग 100 मीटर दक्षिण में स्थित जंगल में छापामारी कर घेराबंदी की।

    इस कार्रवाई में दो साईबर अपराधी—पांडु मंडल (38 वर्ष) और निताई दाँ (23 वर्ष)—को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उनके पास से छह मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। ये अपराधी बैंक कार्ड बंद होने का बहाना बनाकर लोगों को स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाते थे और उनकी गोपनीय जानकारी चुराकर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे।

    छानबीन में पता चला कि पांडु मंडल पूर्व में भी साईबर अपराध मामलों में आरोपित रह चुका है। दोनों आरोपी बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सक्रिय थे। पुलिस ने जामताड़ा साईबर थाना में कांड संख्या 71/25 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेरे हिस्से कृष्ण न आएंगे !
    Next Article झारखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र तैयारी पर उच्च-स्तरीय बैठक

    Related Posts

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    August 10, 2026

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    August 10, 2026

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    सावन की दूसरी सोमवारी पर गूंजा भोलेनाथ का जयकारा, निकली भव्य कलश यात्रा

    रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर टियर गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र पर प्रहार : दिनेश कुमार

    छात्र आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा : परविंदर सिंह

    बहरागोड़ा: मधुआबेड़ा गाँव से 22 कांवरिया पैदल पहुंचे थाना परिसर शिव मंदिर

    सरायकेला में 12 अगस्त को रोजगार मेला, एक हजार से अधिक पदों पर अवसर

    आर्का जैन कॉलेज मार्ग से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने पर भड़के विधायक संजीव सरदार, दो संवेदक होंगे डिबार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.