Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र तैयारी पर उच्च-स्तरीय बैठक
    Breaking News झारखंड रांची

    झारखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र तैयारी पर उच्च-स्तरीय बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र तैयारी पर उच्च-स्तरीय बैठक

    राष्ट्र संवाद सं

    रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में शीतकालीन सत्र की तैयारी को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई, जिसमें 5 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होने वाले सत्र के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि स्वीकृत अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के उत्तर निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व शाम 4 बजे तक विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सत्रावधि के दौरान दीर्घा में वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने पर भी जोर दिया गया।

    शून्यकाल से जुड़ी लंबित सूचनाओं तथा ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के उत्तर समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया जाना है, उनकी प्रति और संबंधित मंत्री का पत्र सत्र में निर्धारित तिथि से तीन दिन पूर्व सचिवालय को भेजा जाए, ताकि सदस्यों को विधेयकों का समय से वितरण हो सके। संशोधन विधेयक की स्थिति में मूल अधिनियम की पाँच प्रतियाँ सचिवालय को उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।

    बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और वाहनों के आवागमन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसमें संसदीय कार्यमंत्री, मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी और रांची जिला प्रशासन शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजंगल में छापेमारी, दो साईबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article जामताड़ा में स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार के लिए 8 स्कूलों का चयन

    Related Posts

    कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 26, 2026

    राजपूताना नवचेतन एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क करियर परामर्श शिविर, विद्यार्थियों को दी करियर की सही दिशा

    July 26, 2026

    मानगो की सफाई पर सियासत गरमाई: मेयर समर्थकों का सरयू राय पर पलटवार, ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    राजपूताना नवचेतन एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क करियर परामर्श शिविर, विद्यार्थियों को दी करियर की सही दिशा

    मानगो की सफाई पर सियासत गरमाई: मेयर समर्थकों का सरयू राय पर पलटवार, ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

    एमजीएम थाना को मिली बड़ी सफलता,साधु के वेश में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार

    ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच के गठन की प्रक्रिया तेज, 17 क्षेत्रीय इकाइयों के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

    कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    जो सुर-ताल में समन्वय बिठा लेते हैं, वे जीवन में आगे बढ़ जाते हैं : सरयू राय

    संघर्ष से मिले आशियाने की चौखट पर पहुंचे सरयू राय, आवंटी हुए भावुक

    कुश भवन में सजा काव्य समारोह, अंकिता सिन्हा की ग़ज़लों और श्रृंगार रस की कविताओं ने बांधा समां

    एमजीएम थाना को मिली बड़ी सफलता,साधु के वेश में चल रहा था गांजा तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.