उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
आज दिनांक 08.09.2025 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा मत्स्य विभाग संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि प्राप्त लक्ष्य 210 मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच 5250 लाख स्पॉन की आपूर्ति के आलोक में माह अगस्त 2025 तक कुल 179 मत्स्य बीज उत्पादकों को कुल 3311 लाख स्पॉन एवं 45 मत्स्य बीज उत्पादकों को जाल व फीड का वितरण ऑनलाईन ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी के माध्यम से किया गया है। शेष लाभुकों को जल्द ही जाल एवं फीड उपलब्ध करा दिया जायेगा। ब्लॉक चैन के माध्यम से पाँच दिवसीय मत्स्य प्रशिक्षण, शालीमार धुर्वा में आयोजित की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निदेश दिया गया तथा अन्य योजना को पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया। उपायुक्त द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित किए जा रहें कार्यों पर संतोष प्रकट किया गया।
_*इस मौके पर*_ जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रितु रंजन एवं अन्य मौजूद रहे।

