राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण का हुआ जामताड़ा आगमन; अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण का किया स्वागत
माननीय अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, झारखंड, श्री जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आज परिसदन जामताड़ा सभागार में आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न*_
आज दिनांक 08.09.2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं माननीय सदस्यगण का जामताड़ा आगमन हुआ। इस मौके पर माननीय अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद यादव एवं सदस्यगण श्री लक्ष्मण यादव का अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप एवं अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
माननीय अध्यक्ष के द्वारा राजस्व, कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, योजना, मत्स्य, पंचायती राज, पशुपालन, वन, आपदा, खनन, श्रम सहित अन्य विकास योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा किया गया। उन्होंने इस दौरान जिले के कार्यालयों में आऊटसोर्सिंग के माध्यम हुई नियुक्तियों में आरक्षण के लाभ / प्रावधान की स्थिति, पिछड़े वर्ग के नागरिकों के जाति, आवासीय एवं नन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र निर्गत हेतु लम्बित आवेदन की समीक्षा, प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु तथा आर्थिक क्षति में पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों को प्रदान किये गये मुआवजा की समीक्षा, हाथियों द्वारा होने वाली मृत्यु एवं आर्थिक क्षति में पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों को प्रदान किये गये मुआवजा की समीक्षा, पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को प्रदान किये जाने वाला छात्रवृति की समीक्षा, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जिले के निजी स्कूलों में नामांकन की समीक्षा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पिछड़े वर्गों के लाभुकों की संख्या की समीक्षा, पशुपालन एंव गव्य से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, मत्स्य निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं में पिछड़े वर्गों के लाभुकों की समीक्षा, भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा के अलावा अन्य बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग के तहत सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कितने ऐसे कार्यरत हैं जो पिछड़े वर्ग से हैं साथ ही 75 प्रतिशत स्थानीय आरक्षण का पालन हो रहा है कि नहीं, इसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जाति आवासीय प्रमाण पत्र निष्पादन तय समय में करने का निर्देश दिया। भू अर्जन के मामले में रैयतों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं आपदा के तहत प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया कि सर्प दंश से मृत व्यक्ति के परिजनों को कितना मुआवजा दिया जाता है। हाथी द्वारा क्षति का मुआवजा देने, इसके अलावा गरीबी रेखा के बच्चों का एडमिशन हो कोई बच्चा छूटने नहीं चाहिए। वहीं उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें रोजगार प्रदान करने का निर्देश दिया कहा कि किसानों को लॉस नहीं होना चाहिए, मत्स्य पालन को बढ़ावा दें ताकि रोजगार बढ़े। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्यप्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी , भूमि संरक्षण पदाधिकारी, अंचल अधिकारी जामताड़ा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

